लाइव न्यूज़ :

यूपी: कुशीनगर में घर के बाहर मिली टॉफी खाने के बाद चार बच्चों की मौत, CM ने जांच के आदेश दिए

By विशाल कुमार | Updated: March 23, 2022 13:22 IST

दोनों परिवारों ने दावा किया कि घर के बाहर दरवाजे पर मिली टॉफियों को खाने से दो लड़के और दो लड़कियों की मौत हो गई। टॉफी के साथ-साथ दरवाजे पर पैसे भी मिले थे। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मामले में जादू टोना होने की आशंका जताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देटॉफी के साथ-साथ दरवाजे पर पैसे भी मिले थे।टॉफी खाने के बाद बच्चे बीमार पड़ गए और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मामले में जादू टोना होने की आशंका जताई जा रही है।

कुशीनगर:उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार की सुबह अनुसूचित जनजाति के दो परिवारों के चार बच्चों की घर के बाहर दरवाजे पर मिले टॉफी को खाने के बाद मौत हो गई।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों परिवारों ने दावा किया कि घर के बाहर दरवाजे पर मिली टॉफियों को खाने से दो लड़के और दो लड़कियों की मौत हो गई। टॉफी के साथ-साथ दरवाजे पर पैसे भी मिले थे।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि सबसे बड़े बच्चे ने घर के बाहर से टॉफियां उठाईं और बाकी तीनों के साथ बांट दीं। टॉफी खाने के कुछ ही देर बाद चारों बच्चे बीमार पड़ गए और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

इस मामले में एक पुलिस जांच का आदेश दे दिया गया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों के परिवारों को उचित सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मामले में जादू टोना होने की आशंका जताई जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना