लाइव न्यूज़ :

बच्ची दुष्कर्म-हत्या मामला: सरमा ने परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलने का दिया आश्वासन

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:39 IST

Open in App

मोरीगांव (असम), 25 जून असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मोरीगांव जिले में कुछ दिन पहले कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई नौ साल की बच्ची के अभिभावकों से मुलाकात कर उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिलने का आश्वासन दिया।

बच्ची भूरागांव पुलिस थाना क्षेत्र के बालीडुंगा गांव की रहने वाली थी और उसका शव 20 जून को बह्मपुत्र नदी के समीप जूट के खेत में मिला था। ऐसा संदेह है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई।

दिन में भूरागांव में पीड़ितों के माता-पिता से मुलाकात के दौरान सरमा ने कहा कि सभी दोषियों की गिरफ्तारी होगी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब तक एक व्यक्ति की गिरफ़्तारी हुई है।

सरमा इस मामले में जांच में हुई प्रगति की जानकारी लेने पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंता के साथ भूरागांव पुलिस थाना भी गए। उन्होंने कहा, ‘‘दुष्कर्म के सभी मामलों का निपटारा फास्ट ट्रैक अदालत के जरिए होगा और कानून के अनुसार न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो