लाइव न्यूज़ :

नाबालिग बच्चे की हत्या मामले में बाल संरक्षण आयोग ने रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: February 8, 2021 19:14 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, आठ फरवरी केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने छह वर्ष के एक बच्चे की कथित हत्या मामले में सोमवार को संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। बच्चे की हत्या उसकी मां 30 वर्षीय मदरसा शिक्षक ने ‘‘खुदा को खुश’’ करने के लिए कथित रूप से की थी।

आयोग के सदस्य सी. विजयकुमार ने पलक्कड़ जिले में बच्चे के घर का दौरा किया और कहा कि अंधविश्वास ने एक बच्चे की जान ले ली।

आयोग ने बयान जारी कर कहा, ‘‘खबर में बताया गया है कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देते समय मां ने अंतरात्मा की आवाज सुनी।’’

आयोग ने कहा, ‘‘हमने जिला बाल कल्याण समिति, जिला पुलिस प्रमुख और जिला बाल संरक्षण अधिकारी से रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।’’

महिला ने पलक्कड़ जिले के पूलकड़ स्थित अपने घर में रविवार की सुबह बच्चे की कथित तौर पर गला काटकर हत्या कर दी थी।

महिला गर्भवती है और उसने पुलिस से कहा कि ‘‘खुदा को खुश करने’’ के लिए उसने अपने बच्चे की बलि दे दी।

जघन्य अपराध के बाद उसने खुद ही पुलिस को सूचित किया।

महिला के तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा उसके साथ ही सो रहा था।

उसने बच्चे को जगाया, उसे वॉशरूम में ले गई और उसके पैर बांधने के बाद उसकी हत्या कर दी।

उसका पति दो अन्य बेटों के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है