लाइव न्यूज़ :

CBI ने चेन्नई के आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में जब्त की अश्लील सामग्री

By भाषा | Updated: October 16, 2019 06:03 IST

सीबीआई ने चेन्नई के एक आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में अश्लील सामग्री जब्त की है। दरअसल जर्मनी ने सास्चे ट्रैप्पके के बारे में सूचना दी थी जिसे उस देश में बाल यौन दुर्व्यवहार और बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री के वितरण के संबंध में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

Open in App

सीबीआई ने दावा किया है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वाट्सऐप समूह के जिन सात भारतीय लोगों के खिलाफ बाल यौन उत्पीड़न से जुड़ी सामग्री साझा करने का मामला दर्ज किया था, उनमें से एक के पास से बड़ी मात्रा में अश्लील सामग्री बरामद हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सिंतबर के अंतिम सप्ताह में एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने सभी सात आरोपियों के घरों पर छापे मारे थे।

दरअसल जर्मनी के प्रशासन ने एजेंसी के अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग प्रकोष्ठ (आईपीसीसी) से इन लोगों का नंबर साझा किया था। तलाश के दौरान एजेंसी ने 11 मोबाइल फोन, दो हार्ड डिस्क, 11 सिम कार्ड, दो मोमेरी कार्ड और दो पेन ड्राइव बरामद किया जिसे इलेक्ट्रॉनिक फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

एजेंसी ने चेन्नई के एक आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में अश्लील सामग्री जब्त की है। दरअसल जर्मनी ने सास्चे ट्रैप्पके के बारे में सूचना दी थी जिसे उस देश में बाल यौन दुर्व्यवहार और बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री के वितरण के संबंध में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

ट्रैप्पके ने यह खुलासा किया था कि वह 29 अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप समूह का हिस्सा था और इस पर 24 नवंबर, 2015 से आठ जुलाई, 2016 के बीच बाल यौन उत्पीड़न से जुड़ी सामग्री साझा की गई थी। इस ग्रुप में कुल 483 लोग शामिल थे, जिसमें सात मोबाइल नंबर भारत के थे। 

टॅग्स :सीबीआईतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया