लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने दिये वर्षा जल संचयन कार्यों को तेजी से बढ़ाने के निर्देश

By भाषा | Updated: January 31, 2021 20:19 IST

Open in App

लखनऊ, 31 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और जिला स्तरीय अधिकारियों को वर्षा जल संचयन के कार्यों को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिये हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने 'जल है तो कल है' के महत्व को देखते हुए शासन और जिला स्तर के अधिकारियों को वर्षा जल संचयन कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल की सुरक्षा, संरक्षण, प्रबन्धन एवं विनियमन के लिए राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल प्रबन्धन एवं विनियमन अधिनियम-2019 लागू किया है। इसके तहत प्रदेश और जिला स्तर पर जल समितियों का गठन किया गया है।

योगी ने यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में चेकडैम तथा तालाबों की 278 परियोजनाओं (112 तालाब एवं 166 चेकडैम) का लोकार्पण किया। उन्होंने भूगर्भ जल पोर्टल की भी शुरूआत की।

उन्होंने सभी सरकारी भवनों, सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों और कॉलेजों, औद्योगिक क्षेत्रों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों आदि में प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से वर्षा जल संचयन प्रणाली लगाने के निर्देश दिये।

योगी ने कहा कि मथुरा, फिरोजाबाद और आगरा में खारे पानी तथा आर्सेनिक-फ्लोराइड से प्रभावित क्षेत्रों के लिए ‘वॉटर हार्वेस्टिंग’ आवश्यक है। वॉटर हार्वेस्टिंग के प्रभावी प्रयास से भविष्य में इन इलाकों में पानी की समस्या का समाधान किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि इन्सेफेलाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) सहित विभिन्न बीमारियों का कारण जल एवं उसकी शुद्धता के प्रति उदासीनता है। उन्होंने दावा किया कि शौचालयों के निर्माण और पेयजल की आपूर्ति से राज्य सरकार को इन्सेफेलाइटिस से होने वाली मृत्यु में 95 प्रतिशत की कमी लाने में सफलता मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत अधिक खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत