लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को गांधी प्रतिमा के सामने 24 घंटे के लिये स्वास्थ्य आग्रह पर बैठेंगे

By भाषा | Updated: April 6, 2021 01:42 IST

Open in App

भोपाल, पांच अप्रैल मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार दोपहर से यहां गांधी प्रतिमा के पास 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य आग्रह पर बैठेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को इस भोपाल के उपनगर संत हिरदाराम नगर में कोरोना जागरूकता रैली के समापन अवसर पर यह घोषणा की।

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री छह अप्रैल, मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे से शहर के मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के पास 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य आग्रह पर बैठेंगे। इस दौरान वे कोरोना के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों, धर्मगुरुओं, जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, कैबिनेट के साथियों, मीडिया आदि के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा भी करेंगे।

मुख्यमंत्री इसी स्थल पर कोरोना संबंधी बैठक भी करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि 24 घंटे के स्वास्थ्य आग्रह के दौरान मिंटो हॉल में गांधी की प्रतिमा के पास ही खुले आसमान के नीचे मुख्यमंत्री कार्यालय संचालित होगा। इस दौरान पूरे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए वहाँ अस्थाई एन.आई.सी कक्ष भी बनाया जाएगा।

वहीं विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मुद्दों से ध्यान मोड़ने के लिए शिवराज जी कल 24 घंटे के लिये मिंटो हाल में स्वास्थ्य आग्रह पर बैठ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पता नहीं इस 24 घंटे के आग्रह की नौटंकी से प्रदेश से कोरोना कैसे भागेगा, लोगों को न्याय कैसे मिलेगा, इलाज कैसे मिलेगा, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं कैसे सुधरेगी, संक्रमण कैसे कम होगा, यह तो शिवराज जी ही बता सकते हैं।’’

कमलनाथ ने कहा,‘‘ जब भी प्रदेशवासियों को सरकार की जरुरत होती है। न्याय के आवश्यकता होती है। प्रदेश में विपरीत परिस्थितियां आती हैं तो चुनौतियों का सामना करने की बजाय हमारे शिवराज जी मुद्दों से ध्यान मोड़ने के लिये उपवास-सत्याग्रह जैसे आयोजन करने लग जाते हैं।’’

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,398 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,10249 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 15 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,055 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos