लाइव न्यूज़ :

किसानों की मौत का आंकड़ा उपलब्ध नहीं होने के बयान पर चिदंबरम ने सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: December 1, 2021 23:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिजन को मुआवजा देने को लेकर संसद में केंद्र सरकार के जवाब पर निशाना साधा और कहा, ''जहां चाह, वहां राह।''

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिजन को मुआवजा दिये जाने संबंधी सवाल पर संसद में कहा था कि प्रदर्शन के दौरान किसानों की मौत के बारे में सरकार को सूचना नहीं है और इसलिए वित्तीय सहयोग का सवाल पैदा नहीं होता है।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया कि सरकार का कहना है कि उसके पास किसानों के आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों का ''कोई रिकॉर्ड नहीं है।''

उन्होंने कहा, '' शुरुआत करने के लिए, सरकार आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों की संख्या के बारे में अमरिंदर सिंह से पूछ सकती है, जिनके नेतृत्व वाली सरकार ने इनका आंकड़ा तैयार किया था। इसके आगे कदम बढ़ाते हुए, सरकार सूचना मंत्री से कह सकती है कि वह पुराने अखबार खंगालें और राज्यों में किसानों की मौत की खबरों से आंकड़े जुटाएं।''

कांग्रेस नेता ने कहा कि अंत में, सरकार संयुक्त किसान मोर्चा से इसकी सूची मांग सकती है और गांवों में किसानों के नामों का सत्यापन कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल