लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के रोडशो को इजाजत देकर EC ने किया नियमों का उल्लंघनः चिदंबरम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 14, 2017 18:12 IST

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने चुनाव आयोग पर गुरुवार को अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोडशो करने की इजाजत देने का आरोप लगाया और कहा कि यह नियमों का घोर उल्लंघन है। आयोग 'अपने काम पर सो रहा' है। 

Open in App

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने चुनाव आयोग पर गुरुवार को अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोडशो करने की इजाजत देने का आरोप लगाया और कहा कि यह नियमों का घोर उल्लंघन है। आयोग 'अपने काम पर सो रहा' है। 

उन्होंने पीएम मोदी द्वारा वोट देने के बाद अहमदाबाद जाते समय वोट फिंगर दिखाने पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, 'यह चुनावी अभियान है। चुनाव आयोग क्या कर रहा है?'

एक अन्य ट्वीट में, चिदंबरम ने कहा कि टीवी पर दिखाई गई तस्वीरों से किसी को भी यह संदेह नहीं होना चाहिए कि मतदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और पीएम मोदी एक पूर्ण चुनावी अभियान चला रहे हैं। आश्चर्यजनक ढंग से नियमों की अनदेखी की गई। चुनाव आयोग काम पर सो रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से टीवी स्क्रीन पर तस्वीरों को देखने और इसके प्रभाव का पता लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर आचार संहिता का इससे ज्यादा उल्लंघन नहीं हो सकता। आचार संहिता का घोर उल्लंघन करने पर मीडिया आवाज उठाए। इसकी अनुमति देने के लिए चुनाव आयोग की आलोचना करे।

चिदंबरम ने कहा कि बुधवार को पीएम मोदी ने भाषण दिया था। भाजपा अध्यक्ष ने साक्षात्कार दिया था। रेलवे मंत्री ने साक्षात्कार दिया था। ये सभी चुनाव आयोग के ध्यान से कैसे उतर गया? क्यों केवल राहुल गांधी के साक्षात्कार को चुना गया।

इससे पहले चिदंबरम ने गुजरात के मतदाताओं से भाजपा के ध्यान भटकाने वाली रणनीति को नजरअंदाज करने और 22 वर्षों तक राज्य में राज करने वाली सरकार को बदलने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

टॅग्स :पी चिदंबरमकांग्रेसनरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर