लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: September 14, 2019 10:08 IST

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान मलांगिर एरिया कमेटी के सदस्य लच्छु मंडावी और पोडिया के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त दल ने बीती देर रात मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया।किरंदुल थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को दूरभाष पर भाषा को बताया कि जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के कुटरेम गांव के जंगलों में डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल ने बीती देर रात मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किरंदुल थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। दल जब कुटरेम गांव के जंगलों में पहुंचा तो नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया तो उन्हें दो नक्सलियों के शव, एक विदेशी पिस्तौल और एक 12 बोर बंदूक मिला।

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान मलांगिर एरिया कमेटी के सदस्य लच्छु मंडावी और पोडिया के रूप में हुई है। दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद वहां से बरामद विदेशी पिस्तौल पर ‘मेड इन इटली’ लिखा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है कि वह नक्सलियों तक कैसे पहुंचा।

राज्य के दक्षिण क्षेत्र में बसे दंतेवाड़ा विधानसभा सीट में इस महीने की 23 तारीख को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। अप्रैल में नक्सलियों ने दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भीमा मंडावी की हत्या कर दी थी। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब