लाइव न्यूज़ :

गरीब राज्यों में गिना जाने वाला छत्तीसगढ़ बेहतर राजकोषीय स्थिति के मामले में दूसरे स्थान पर, रिपोर्ट में किया गया जिक्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2023 16:57 IST

डॉयचे बैंक इंडिया के मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक दास द्वारा प्रमुख 17 राज्यों के वित्तीय स्वास्थ्य पर तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के पहले बजट अनुमानों के आधार पर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ बेहतर राजकोषीय स्थिति की सूची में महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान परतेलंगाना इस सूची में तीसरे स्थान पर हैडॉयचे बैंक इंडिया की रिपोर्ट में किया गया जिक्र

मुंबई: देश के सबसे गरीब राज्यों में से एक छत्तीसगढ़ बेहतर राजकोषीय स्थिति की सूची में महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है और तेलंगाना इस सूची में तीसरे स्थान पर है। वहीं निचले तीन पायदान पर पश्चिम बंगाल, पंजाब और केरल हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

डॉयचे बैंक इंडिया के मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक दास द्वारा प्रमुख 17 राज्यों के वित्तीय स्वास्थ्य पर तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के पहले बजट अनुमानों के आधार पर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हैं। निचले तीन पायदान पर पश्चिम बंगाल, पंजाब और केरल हैं। दूसरी ओर वित्त वर्ष 2022-23 के संशोधित बजट अनुमानों के आधार पर, महाराष्ट्र रैंकिंग में शीर्ष पर रहा। इसके बाद छत्तीसगढ़, ओडिशा तेलंगाना और झारखंड हैं।

इस दौरान पश्चिम बंगाल का प्रदर्शन सबसे खराब था, जबकि उसके बाद पंजाब, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश का नाम आता है। केरल सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पांच राज्यों से बाहर रहा। आंध्र प्रदेश की रैंकिंग वित्त वर्ष 2021-22 में आठवें स्थान से गिरकर वित्त वर्ष 2022-23 में 11वें स्थान पर आ गई। गुजरात पांचवें से सातवें स्थान पर खिसक गया है। प्रमुख 17 राज्यों की राजकोषीय स्थिति पर आधारित रिपोर्ट चार प्रमुख राजकोषीय मापदंडों- राजकोषीय घाटा, स्वयं का कर राजस्व, राज्य ऋण स्तर (सभी उनके व्यक्तिगत सकल राज्य घरेलू उत्पाद के प्रतिशत के रूप में) और अंत में राजस्व प्राप्तियों के मुकाबले ब्याज भुगतान पर आधारित है। 

इस लिस्ट में महाराष्ट्र और तेलंगाना के पहले और तीसरे नंबर पर रहने में किसी को कोई अचंभा नहीं हुआ क्योंकि ये आर्थिक रूप से संपन्न राज्य हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ की इस लिस्ट में जगह बनाना काफी अहम है। दरअसल सबसे गरीब राज्यों में गिना जाने वाला छत्तीसगढ़ कई सामाजिक योजनाएं भी चलाता है। ऐसे में बेहतर राजकोषीय स्थिति की सूची में जगह बनाना राज्य के लिए एक उपलब्धि की तरह है। 

(इनपुट - भाषा)

टॅग्स :छत्तीसगढ़महाराष्ट्रतेलंगानागुजरातकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो