लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शख्स की मौत, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

By भाषा | Updated: April 18, 2020 05:46 IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कथित मुठभेड़ के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। ग्रामीणों ने इस मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कथित मुठभेड़ के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। ग्रामीणों ने इस मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कथित मुठभेड़ के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। ग्रामीणों ने इस मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुसगुड़ी गांव के करीब शुक्रवार तड़के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दल ने इलाके में नक्सली गतिविधि के बाद कार्रवाई की थी। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि मुरकीनार क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद सीआरपीएफ के दल को गश्त पर रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि गश्ती दल जब मुरकीनार से लगभग चार किलोमीटर पीछे था, तब लगभग तड़के चार बजे जंगल में संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। जब सुरक्षा बलों ने उन्हें अपनी पहचान बताने कहा तब वह लोग वहां से भागने लगे। बाद में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां दो घायल व्यक्ति पाये गये जिन्हें गोली लगी थी। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जिनमें से एक ग्रामीण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक ग्रामीण की पहचान पुसगुड़ी निवासी दुब्बा कन्हैया के रूप में की गई है तथा घायल यालम धरमैया का इलाज किया जा रहा है। इधर कुछ ग्रामीणों का कहना है कि वह घटना के दौरान घटनास्थल पर थे और किसी नक्सली की मौजूदगी के बगैर ही सुरक्षा बलों ने गोलीबारी कर दी।

ग्रामीण सुब्बैया ने बताया कि इस दौरान वहां कोई भी नक्सली मौजूद नहीं था तथा सुरक्षा बलों ने करीब से उनपर गोली चलाई है। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सलनक्सल हमलाएनकाउंटरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग