लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ: स्कूल में पढ़ने आई बच्चियों से टीचर धुलवा रहे हैं बर्तन, बीजेपी राज में उड़ रहा है पीएम मोदी के मुहिम का मजाक

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 2, 2018 17:14 IST

कोरिया के पहाड़पारा के कन्या आश्रम में पढ़ाई के लिए आई इन छात्राओं से पढ़ाई की जगह झूठे बर्तन धुलवाए जा रहे हैं।

Open in App

कोरिया (छत्तीसगढ़): नरेन्द्र मोदी सरकार पूरे देश में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं का नारा दे रही है तो वहीं बीजेपी राज में छत्तीसगढ़ के कोरिया से एक ऐसा वीडियो देखने को मिला है, जिसको देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के एक स्कूल की ये तस्वीर सरकार के सारे शिक्षा योजानाओं की पोल खोल रहे है। 

दरअसल कोरिया के पहाड़पारा के कन्या आश्रम में पढ़ाई के लिए आई इन छात्राओं से पढ़ाई की जगह झूठे बर्तन धुलवाए जा रहे हैं। स्कूस से इस तरह की तस्वीर सामने आने के बाद राज्य और जिला प्रशासन पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस खबर के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप है। जैसे ही इस मामले की तस्वीर मीडिया में सामने आई। जिले के सहायक आयुक्त की तरफ से बयान आ गया।  उन्होंने सफाई देते हुए कहा, 'कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शायद ऐसा हो सकता है। लेकिन, जांच के बाद ही साफ होगा कि ऐसा क्यों हुआ।' उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल में छात्रों से ऐसे काम के लिए नहीं कहा जा सकता है। जिला प्रशासन की ओर से इस मामले पर फौरन जांच के आदेश दिए गए हैं। 

बता दें कि कुछ ऐसा ही नजारा जशपुर के बगीचा विकासखंड के मैना प्राथमिक स्कूल का अप्रैल में देखने को मिला था। यहां रसोइया की हड़ताल का असर बच्चों पर इस कदर पड़ा था कि वे पढ़ाई छोड़ स्कूल के बर्तन धोने को मजबूर हो गए थे। क्लास खत्म होने के बाद बच्चों के मध्यान्ह भोजन के बर्तन धोते हुए तस्वीर सामने आए थे। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील