लाइव न्यूज़ :

DA Hike: मजदूर दिवस पर छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार ने बढ़ाया 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता, सियान श्रमिकों को सरकार देगी 10000 रुपए

By आजाद खान | Updated: May 2, 2022 15:34 IST

DA Hike: आपको बता दें कि राज्य के शासकीय कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ता को बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के लिए नया सवगात दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता को 5 फीसदी बढ़ा दिया है जिससे राज्य के कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलेगा। यह नया दर 1 मई 2022 से लागू होने जा रहा है।

रायपुर: शासकीय कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने आज 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया। आपको बता दें कि शासकीय कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे, ऐसे में सरकार द्वारा एलान किए जाने पर अब वे खुश होंगे। इससे पहले शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत मिलती थी जो अब बढ़कर 22 प्रतिशत हो गई है। सीएम भूपेश बघेल ने इस पर जानकारी रविवार को ही ट्वीट के जरिए दे दी थी। गौरतलब है कि यह नया दर 1 मई 2022 से लागू होगा। 

सीएम बघेल ने किया कई बड़े एलान

लेबर डे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई और घोषणाएं की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण मण्डल में पंजीकृत भवन कर्मकार कल्याण मण्डल एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिकों के लिए नई योजना की घोषणा की है। इस मौके पर सीएम बघेल ने मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना का भी एलान किया है। इस योजना के तहत राज्य के बुजुर्ग श्रमिकों को एक मुश्त 10 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। आपको बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए बुजुर्गों का कम से कम 59 साल और ज्यादा से ज्यादा 60 साल उम्र होना चाहिए। यही नहीं इसके लिए श्रमिक विगत 05 वर्षों से मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत होना भी जरूरी है। 

महिलाओं को भी दिया तोहफा

सीएम भूपेश बघेल ने मई दिवस पर महिला स्वावलंबियों को भी आगे बढ़ने का मौका दिया है। उन्होंने महिलाओं को ई रिक्शा के लिए जो अनुदान पहले 50 हजार रुपए की थी उसे बढ़ाकर अब 1 लाख रुपए कर दिया है। यही नहीं सरकार ने नोनी सशक्तीकरण योजना के तहत जो आयु सीमा 18 साल की थी वह अब बढ़ाकर 21 साल कर दिया गया है। इसके साथ मितान योजना के बारे में भी जानकारी दी गई कि यह योजना मई में शुरू होगी। 

 

टॅग्स :छत्तीसगढ़Raipurभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब