लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : पांच नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:45 IST

Open in App

बीजापुर, 15 जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के उड़तामल्ला गांव के जंगल में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत 13 जून को पामेड़ थाना से जिला बल और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल ने उड़तामल्ला गांव के जंगल से चार नक्सलियों समैया सवलम (20), बामन कोवासी (26), पोड़ियाम किस्टैया (27) और माड़वी रामा (22) को गिरफ्तार किया। उसी दिन नैमेड़ थाना क्षेत्र में बेरूदी नदी के करीब पुलिस दल ने नक्सली आयतु लेकाम (30) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार नक्सलियों के खिलाफ 2019 के फरवरी और मार्च में पुलिस दल पर हमला करने और बारूदी सुरंग में विस्फोट की घटना में शामिल होने का आरोप है। वहीं आयतु लेकाम के खिलाफ इस साल 12 अप्रैल को मिनगाचल स्थित वाटर प्लांट में लगे वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल होने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक