लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव: रमन सिंह ने राहुल गांधी को बताया जनता के लिए मनोरंजन, कहा- राज्य के बारे में कुछ नहीं जानते वो

By भाषा | Updated: November 10, 2018 19:08 IST

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में - 12 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। प्रथम चरण में नक्सल प्रभावित 12 इलाकों सहित 18 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में शेष 72 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश से अलग होकर साल नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था।साल 2003 से राज्य में बीजेपी की सरकार है और रमन सिंह मुख्यमंत्री हैं।छत्तीसगढ़ में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है लेकिन अजित जोगी डार्क हार्स साबित हो सकते हैं।

अश्विनी श्रीवास्तव 

रायपुर, 10 नवंबर: चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राज्य में लोगों के लिए "एक प्रकार के मनोरंजन हैं" और उनका चुनाव प्रचार करना उनकी अपनी ही पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

सिंह ने राज्य में सोमवार को होने जा रहे प्रथम चरण के मतदान से पहले कहा कि राहुल छत्तीसगढ़ के बारे में कुछ नहीं जानते और उनकी रैलियां कांग्रेस को कोई खास वोट हासिल करने में मदद नहीं करेगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि सिंह भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं और कोई भी काम अपने 10 - 15 उद्योगपति मित्रों से इजाजत लेने के बाद ही करते हैं। इसके एक दिन बाद सिंह ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में उन पर पलटवार किया है।

छत्तीसगढ़ के 18 साल के इतिहास में पिछले 15 साल से इस आदिवासी बहुल राज्य के मुख्यमंत्री रहे सिंह ने कहा कि राज्य में राहुल की मौजूदगी भाजपा की चुनावी संभावनाओं को प्रभावित नहीं करेगी, बल्कि यह उनकी अपनी ही पार्टी (कांग्रेस) के लिए नुकसानदेह साबित होगी। 

अपने पार्टी अध्यक्ष पर किए गए तंज के बाद कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आई है। देश में चुनावी खुमार छाने के बीच विभिन्न दल अक्सर की व्यक्तिगत टीका - टिप्पणी किया करते हैं।

राहुल गांधी ने की छत्तीसगढ़ में रैली

रमन सिंह साल 2003 से ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं।" title="रमन सिंह साल 2003 से ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं।"/>
रमन सिंह साल 2003 से ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं।
भाजपा नीत केंद्र सरकार और विभिन्न राज्यों में भगवा पार्टी की सरकारों पर पूंजीपतियों से सांठगांठ रखने का कांग्रेस आरोप लगा रही है। राहुल ने छत्तीसगढ़ सहित पांच चुनावी राज्यों के लिए आक्रामक चुनाव अभियान शुरू किया है। दरअसल, इन चुनावों को 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। 

हालांकि, भगवा पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है और आरोप लगाया कि कांग्रेस अतीत में जब सत्ता में थी, उस वक्त वह भ्रष्टाचार में संलिप्त रही थी और पूंजीपतियों से सांठगांठ रखती थी। 

छत्तीसगढ़ में राहुल काफी सक्रियता के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राज्य में दो चरणों में - 12 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। प्रथम चरण में नक्सल प्रभावित 12 इलाकों सहित 18 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में शेष 72 सीटों पर मतदान होगा। 

सिंह के विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव में भी सोमवार को मतदान होगा। वहां कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को टिकट दिया है।

रमन सिंह बनना चाहते हैं चौथी बार छत्तीसगढ़ के सीएम

मुख्यमंत्री की कुर्सी चौथी बार हासिल करना चाह रहे सिंह ने कहा कि कांग्रेस के दावों के उलट छत्तीसगढ़ ने हर मोर्चे पर विकास किया है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 साल के शासन में यह एक विकसित राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही देश के पांच शीर्ष विकसित राज्यों में शामिल हो जाएंगे।

यह पूछे जाने पर कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी नीत जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बसपा के बीच गठजोड़ से क्या भाजपा के वोटों में कमी आएगी, सिंह ने कहा कि ‘‘स्वार्थी गठबंधन’’ होने के बावजूद भाजपा का वोट प्रतिशत अक्षुण्ण रहेगा । 

नक्सलवाद की समस्या पर सिंह ने कहा कि राज्य में माओवादी आखिरी सांसे गिन रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने नक्सलियों को निष्प्रभावी कर दिया है।’’ 

भाजपा के 66 वर्षीय नेता 1980 के दशक में राजनीति में आने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सा के पेशे में थे। राज्य के गठन के करीब तीन साल बाद भाजपा ने कांग्रेस से सत्ता छीन ली, जिसके बाद वह दिसंबर 2003 में राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। 

वर्ष 2013 के चुनाव में भाजपा को 49 सीटें और कांग्रेस को 39 सीटें मिली थी। बसपा को सिर्फ एक सीट मिली थी जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावराहुल गांधीरमन सिंहनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब