लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: प्रेशर बम की चपेट में आने से बस्तर जिले में सीआरपीएफ का जवान शहीद

By भाषा | Updated: July 31, 2019 09:13 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआपीएफ के पुशपाल शिविर से मंगलवार रात को सीआरपीएफ का दल गश्त के लिए निकला था। दल बुधवार सुबह बोदली गांव के करीब था, जहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।

Open in App

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान शहीद हो गया है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि बस्तर जिले के मारडूम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोदली गांव के जंगल में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 195वीं बटालियन के जवान रोशन कुमार शहीद हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआपीएफ के पुशपाल शिविर से मंगलवार रात को सीआरपीएफ का दल गश्त के लिए निकला था। दल बुधवार सुबह बोदली गांव के करीब था, जहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। दल के जवान जब क्षेत्र में थे तभी रोशन कुमार का पैर प्रेशर बम पर पड़ गया।

इसके बाद बम में विस्फोट हो गया और कुमार शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि कुमार के शव को पुशपाल शिविर पहुंचाया गया है और बाद में उसे पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले के बारसूर स्थित बटालियन मुख्यालय में भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान रोशन कुमार बिहार के नालंदा जिले के निवासी थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील