लाइव न्यूज़ :

Govardhan Pooja: गोवर्धन पूजा में शामिल होने गए छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल को एक शख्स ने मारे कोड़े!, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: November 15, 2020 11:48 IST

गोवर्धन पूजा के मौके पर सीएम भूपेश बघेल रविवार को दुर्ग जिले के ग्राम जजंगिरी कुम्हारी पहुंचे हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम के दौरान सीएम बघेल न सिर्फ लोगों से दूरी बनाए रहे बल्कि इस दौरान मुख्यमंत्री मास्क भी पहने रहे।अपने गांव में सीएम बघेल ने गौरा-गौरी का पूजा अर्चना कर प्रदेश के लोगों के लिए खुशहाली की कामना की।

नई दिल्ली: आज देश भर में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी गोवर्धन पूजा बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को उनके गृह जिले दुर्ग में गोवर्धन पूजा के दिन एक आदमी ने कोड़े मारे। यहां पर पूजा में शामिल होने के लिए गए सीएम पर शख्स ने कोड़े से प्रहार किया।

बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी गोवर्धन पूजा के मौके पर सीएम भूपेश बघेल रविवार को दुर्ग जिले के ग्राम जजंगिरी कुम्हारी पहुंचे हुए थे।

इस गांव में हर साल भरोसा ठाकुर नाम के शख्स भूपेश बघेल के हाथ पर सांटा से प्रहार करते थे लेकिन इस साल उस शख्स की मौत के बाद यह परंपरा उनके बेटे विरेंद्र ठाकुर निभा रहे हैं। 

इस दौरान सीएम बघेल न सिर्फ लोगों से दूरी बनाए रहे बल्कि इस दौरान मुख्यमंत्री मास्क भी पहने रहे। उन्होंने कहा कि हमारे बीच भरोसा ठाकुर नहीं रहे हैं इस बात का हमें दु:ख है। लेकिन यह परंपरा अब उनके बेटे आगे बढ़ा रहे हैं।

अपने गांव में सीएम बघेल ने गौरा-गौरी का पूजा अर्चना कर प्रदेश के लोगों के लिए मंगलकामना के साथ सबकी खुशहाली के लिए कामना की।

टॅग्स :भूपेश बघेलगोवर्धन पूजाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी