लाइव न्यूज़ :

'मॉं तो मॉं होती है चाहे किसी की भी मॉं हो', गोपाल इटालिया के बयान पर बोले भूपेश बघेल- इसे न गुजरात बर्दाश्त करेगा और न ही देश

By अनिल शर्मा | Updated: October 18, 2022 12:08 IST

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आप नेता ने PM की मॉं के बारे में टिप्पणी की। वह 100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है।

Open in App
ठळक मुद्देभूपेश बघेल ने कहा कि पीएम मोदी की मॉं100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। भूपेश बघेल ने कहा कि APP, आम आदमी पार्टी नहीं है खास आदमी पार्टी है।गोपाल इटालिया के बयान पर बघेल ने कहा कि AAP गुजरात प्रमुख ने जातिवादी टिप्पणी की है।

रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया के पीएम मोदी की मॉं पर कथित आपमानजक टिप्पणी को लेकर आप पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की 'बी' टीम हैं। वे कांग्रेस को हराने के लिए गुजरात, गोवा, उत्तराखंड जाते हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि ये कितना भी कुछ बोलें लेकिन उनका लक्ष्य यही है। APP, आम आदमी पार्टी नहीं है खास आदमी पार्टी है। उन्होंने इटालिया की टिप्पणी को जातिवादी करार दिया और कहा कि इसे ना तो देश बर्दाश्त करेगा और ना ही गुजरात। बकौल भूपेश बघेल- 'गोपाल इटालिया (AAP गुजरात प्रमुख) ने जातिवादी टिप्पणी की है जिसे न गुजरात बर्दाश्त करेगा और न ही देश बर्दाश्त करेगा।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने PM की मॉं के बारे में टिप्पणी की। वह 100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है। भूपेश ने कहा कि उन्होंने (गोपाल इटालिया) PM की मॉं के बारे में टिप्पणी की। मॉं तो मॉं होती है चाहे किसी की भी मॉं हो। पूत कपूत हो सकता है लकिन मॉं कभी कुमाता नहीं होती। बकौल बघेल- वह 100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है।

गौरतलब है कि गुजरात के आम आदमी पार्टी अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी जिसको लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें समन जारी किया था। दिल्ली में महिला आयोग के दफ्तर से उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था जिसके कुछ घंटों बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच बयानों का लंबा दौर चला।

 

टॅग्स :भूपेश बघेलआम आदमी पार्टीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब