लाइव न्यूज़ :

वीडियोः छत्तीसगढ़ सीएम के हाथ पर शख्स ने मारे एक के बाद एक पांच सोंटे, भूपेश बघेल ने जोड़े हाथ, जानें क्यों किया ऐसा?

By अनिल शर्मा | Updated: October 25, 2022 12:58 IST

मान्यता के अनुसार ‘गौरा गौरी पूजा’ के दौरान हाथ पर सोंटे से प्रहार करने से अनिष्ट टलते हैं और राज्य में खुशहाली आती है। इसी परंपरा को निभाते हुए सीएम बघेल ने अपने हाथ पर सोंटे के एक के बाद एक पांच प्रहार सहे।

Open in App
ठळक मुद्देएक के बाद एक पांच सोंटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथ पर मारे जाते हैं। वह अपने हाथ पूरी ताकत के साथ कड़े किए रहते हैं। भूपेश बघेल ने गौरी-गौरा पूजा के दौरान रस्म निभाते हुए सोंटे के प्रहार सहे।

रायपुरः छत्तीगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स उनके हाथ पर लगातार सोंटे से प्रहार कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है, जहां मुख्यमंत्री बघेल ‘गौरी-गौरा पूजा’ के अवसर पर एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

यहां उन्होंने गौरा-गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस पूजा के दौरान उन्होंने रस्म भी निभाए और इसी के तहत उनके हाथ पर सोंटे से प्रहार किया गया है। और भूपेश इसकी चोंट सहते रहे। वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम भूपेश बघेल भारी भीड़ के बीच अपने हाथ को सामने करके रखते हैं और एक शख्स पानी से भींगे सोंटे से उनपर प्रहार कर रहा है।

एक के बाद एक पांच सोंटे मुख्यमंत्री के हाथ पर मारे जाते हैं। वह अपने हाथ पूरी ताकत के साथ कड़े किए रहते हैं। रस्म अदायगी के बाद भूपेश बघेल सोंटे मार रहे शख्स को हाथ जोड़ प्रणाम करते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। 

मान्यता के अनुसार ‘गौरा गौरी पूजा’ के दौरान हाथ पर सोंटे से प्रहार करने से अनिष्ट टलते हैं और राज्य में खुशहाली आती है। इसी परंपरा को निभाते हुए सीएम बघेल ने अपने हाथ पर सोंटे के एक के बाद एक पांच प्रहार सहे।

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील