लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने उग्रवादी हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी के शहीद हो जाने पर शोक जताया

By भाषा | Updated: November 13, 2021 17:52 IST

Open in App

रायपुर, 13 नवम्बर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर में उग्रवादी हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी के शहीद होने की घटना पर दुख जताया है। इस हमले में उनकी पत्नी और पुत्र की भी मृत्यु हुई है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने मणिपुर के चुराचन्दपुर जिले के सियालसी गांव के समीप हुए उग्रवादी हमले की निंदा की है। इस उग्रवादी हमले में रायगढ़ जिले के दैनिक बयार समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी शहीद हो गए हैं। इस घटना में सुभाष त्रिपाठी की बहू अनुजा त्रिपाठी और पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी की भी मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना आज करीब साढ़े ग्यारह बजे उस वक्त हुई, जब कर्नल विप्लव त्रिपाठी बिहांग को-पोस्ट से वापस लौट रहे थे। सियालसी गांव के करीब घात लगाए उग्रवादियों ने उनपर हमला कर दिया। इस घटना में कर्नल त्रिपाठी और उनके परिवार के सदस्यों की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि बघेल ने उग्रवादी हमले को कायराना कृत्य कहा है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा है। मुख्यमंत्री ने कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू