लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: माओवादियों ने बीजापुर में भाजपा नेता की हत्या की

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 22, 2023 14:25 IST

नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने भाजपा नेता काका अर्जुन की हत्या कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने भाजपा के स्थानीय नेता काका अर्जुन की हत्या कर दीउनका शव रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर बीजापुर के कोंगुपल्ली-इलमिडी रोड पर मिलाकाका अर्जुन भाजपा की बीजापुर जिला इकाई की आदिवासी शाखा के सचिव थे

रायपुर:छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए माओवादी हमले में एक स्थानीय भाजपा नेता की मौत हो गयी। गुरुवार को छत्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि 52 वर्षीय काका अर्जुन का शव बुधवार शाम को राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर बीजापुर के कोंगुपल्ली-इलमिडी रोड पर मिला।

काका अर्जुन भाजपा की बीजापुर जिला इकाई की आदिवासी शाखा के सचिव थे। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल नीत कांग्रेस सरकार है। भाजपा ने बघेल सरकार पर भाजपा कार्यकर्ताओं की टारगेटेड किलिंग कराने का आरोप लगाया।

भाजपा ने बघेल सरकार पर माओवादियों को संरक्षण देने का आरोप लगाने के साथ ही इस हत्या की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की। कांग्रेस ने भी इस हत्या की निंदा करते हुए इसके राजनीतिकरण न किए जाने की अपील की। 

अर्जुन साल 2016 से 2020 तक इलमिडी गांव के सरपंच रहे थे। अर्जुन बुधवार को अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से सीमालडोडी गाँव जा रहे थे। बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवारा ने बताया कि अर्जुन को सुबह 10 बजे किसी ने फोन करके बुलाया था। अपनी पत्नी को गांव में छोड़न के बाद वो पाँच अज्ञात लोगों के साथ जंगल में चले गये।

जब अर्जुन काफी देर तक जंगल से वापस नहीं आये तो उनकी पत्नी अकेले अपने गाँव वापस आ गयीं। उसी शाम बुधवार को अर्जुन का शव मिला।  शव के पास ही माओवादी पार्टी की एरिया कमेटी की तरफ से लिखित पर्चा बरामद हुआ जिसमें दावा किया गया कि साल 2014 से भाजपा के संग जुड़ा अर्जुन सीपीआई (माओवादी) के हितों के खिलाफ काम रहा था।

पुलिस ने बताया कि वह इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस ने दोषियों को यथाशीघ्र पकड़ने का भरोसा दिलाया है।  छत्तीसगढ़ को प्रतिबन्धित उग्रवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) का गढ़ माना जाता है। राज्य के कई जिले गम्भीर रूप से माओवादी हिंसा से पीड़ित हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़BJPक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए