लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव: बीजेपी ने जारी की 77 उम्मीदवारों की पहली सूची, CM रमन सिंह राजनांदगांव से लड़ेंगे चुनाव

By स्वाति सिंह | Updated: October 21, 2018 03:48 IST

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा जबकि दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) ने शनिवार (20 अक्टूबर) को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 77 सीटों पर के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे। इस लिस्ट में पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को भी टिकट दिया गया है। बता दें कि इसी साल पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, जिसमें बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से 77 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। वहीं तेलंगाना में 38 और मिजोरम में 13 सीटों पर के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। 

केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि 90 सदस्यीय विधानसभा के लिये पहली सूची में जिन 77 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है उनमें 14 महिलाएं है और 14 मौजूदा विधायकों की जगह नए नाम हैं। घोषित उम्मीदवारों में से 25 की उम्र 40 साल से कम है, 10 उम्मीदवार अनुसूचित जाति से हैं जबकि 29 अनुसूचित जनजाति से आते हैं।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सूची को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दूसरे नेता भी मौजूद थे। 

भाजपा ने जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है उनमें पूर्व आईएएस अधिकारी ओ पी चौधरी और जनजातीय नेता रामदयाल उइके शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। उइके को जहां पाली-तानाखार सीट से उम्मीदवार बनाया गया है वहीं चौधरी को कांग्रेस का मजबूत गढ़ माने जाने वाले खारसिया से टिकट दी गई है।

भाजपा ने तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिये अपने 38 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की। राज्य में विधानसभा की कुल 119 सीटें हैं। नड्डा ने कहा कि पार्टी ने मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये भी 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सभी उम्मीदवार ईसाई हैं। 

इससे पहले कांग्रेस ने राज्य में पहले चरण के लिए 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस ने देवती कर्मा को एक बार फिर दंतेवाड़ा से अपना उम्मीदवार बनाया है।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण में 18 सीटों के लिए 23 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा प्रत्याशी 26 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा जबकि दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

पहले चरण में 31 लाख 79 हजार 520 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए चार हजार 336 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

इस चरण में 16 लाख 21 हजार 839 महिलाएं, 15 लाख 57 हजार 592 पुरूष तथा 89 तृतीय लिंग के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"