लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, 71 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 3, 2018 23:46 IST

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया जिससे कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को चोट पहुंची है।

Open in App

रायपुर, तीन जुलाई: छत्तीसगढ़ में किसानों की आत्महत्या, मंहगाई और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस के 71 नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

रायपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने आज यहां ‘भाषा’ को बताया कि अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा समेत 71 लोगों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आज शहर के मंडी गेट के सामने एकत्र हुए तथा विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश करने लगे।

विधानसभा के घेराव को देखते हुए मंडी गेट में बैरीकेड लगाया था। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प के बाद पुलिस ने 71 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। तथा बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि आवासीय पट्टा देने में हो रहे भेदभाव, बेरोजगारी भत्ता, पुलिसकर्मियों की मांगों को पूरा करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में सभी हितग्राहियों को बिना भेदभाव के योजना का लाभ देने, महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की आत्महत्या और युवाओं को रोजगार समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा घेराव का फैसला किया था।

विधानसभा घेरने के लिए रायपुर शहर के सभी चारों विधानसभा से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरूष पहुंचे थे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया जिससे कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को चोट पहुंची है। वहीं इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी है लेकिन पुलिस ने संख्या कम बताई है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत