लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा नक्सलियों का तांडव, एनकाउंटर में CRPF का जवान शहीद और एक घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 5, 2019 09:24 IST

बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ धमतरी के साले घाट के जंगल में हुई है। हालांकि इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

Open in App

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले नक्सली घटनाएं बढ़ने लगी हैं। साले घाट के जंगलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ धमतरी के साले घाट के जंगल में हुई है। हालांकि इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

आपको बता दें, बीते दिन छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए थे और दो अन्य जवान घायल हो गए थे। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महला गांव के करीब नक्सलियों और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ में बीएसएफ की 114वीं बटालियन के चार जवान शहीद हो गए और दो अन्य जवान घायल हो गए।पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि महला स्थित बीएसएफ के शिविर से सुरक्षा बल का दल गश्त पर निकला था। इस दल में जिला बल के जवान भी थे। जवान जब कुछ दूरी पर थे तभी नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की थी। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया था कि घायल जवानों और शवों को बाहर निकाल लिया गया। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। राज्य की नक्सल प्रभावित कांकेर लोकसभा सीट के लिए इस महीने की 18 तारीख को मतदान होगा। 

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़सीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील