लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : इनामी महिला नक्सली समेत 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: July 28, 2021 22:23 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, 28 जुलाई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर एक इनामी नक्सली समेत 11 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि माओवादियों के मलांगिर एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय महिला नक्सली रामबती बारसे (24) समेत 11 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। रामबती पर एक लाख रुपए का इनाम था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर तथा लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) लूटने, पुलिस दल पर गोलीबारी करने, वाहनों में आगजनी करने और नक्सली नेताओं के लिए बैठक की व्यवस्था करने के आरोप हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले 11 महीने से दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न गांवों के नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्यों की घर वापसी के लिए थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 103 इनामी नक्सली सहित कुल 397 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो