लाइव न्यूज़ :

छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषदः 8 तालुका की कुल 63 में से 52 सीट पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे शिवसेना व भाजपा?, सिल्लोड तालुका की 11 सीटों पर अलग-अलग...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2026 21:50 IST

Chhatrapati Sambhajinagar Zilla Parishad: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद की 63 सीटों में से भाजपा 27 और शिवसेना 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Open in App
ठळक मुद्देChhatrapati Sambhajinagar Zilla Parishad: जिले की पंचायत समितियों के चुनाव के लिए भी गठबंधन करेंगे।Chhatrapati Sambhajinagar Zilla Parishad: सिल्लोड में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।Chhatrapati Sambhajinagar Zilla Parishad: चुनाव चिन्ह 'धनुष और बाण' पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे।

Chhatrapati Sambhajinagar:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद के आगामी चुनावों में आठ तालुकों की कुल 63 में से 52 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। शिवसेना नेता और राज्य मंत्री संजय शिरसाट ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्य सरकार में दोनों सहयोगी दल सिल्लोड तालुका की 11 सीटों पर अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। शिरसाट ने कहा, "छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद की 63 सीटों में से भाजपा 27 और शिवसेना 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

वे जिले की पंचायत समितियों के चुनाव के लिए भी गठबंधन करेंगे।" उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गठबंधन करने और बगावत मुक्त मुकाबला सुनिश्चित करने की पहल की है। भाजपा नेता और मंत्री अतुल सावे ने शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता गठबंधन की बैठकों में शामिल होने के प्रभारी मंत्री शिरसाट के निर्देशों की अनदेखी करते हैं और जब मुख्यमंत्री क्षेत्र के दौरे पर आते हैं तो वह उपस्थित नहीं रहते। सावे ने कहा, "उन्होंने (सत्तार) सिल्लोड में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

हमने भी सिल्लोड में अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है।" सावे ने शिंदे के प्रति सत्तार की निष्ठा पर भी सवाल उठाए। इस बीच, सत्तार ने भी कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कहा, "हम सिल्लोड और सोयगांव में शिवसेना के चुनाव चिन्ह 'धनुष और बाण' पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे।" 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाBJPदेवेंद्र फड़नवीसबृहन्मुंबई महानगरपालिकाएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO