लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर दंगों के मामले में पूर्व सांसद, विधायक समेत 10 के खिलाफ नौ सितंबर को होंगे आरोप तय

By भाषा | Updated: September 1, 2021 17:14 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में यहां की एक विशेष अदालत ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सैदुज्जमा और नौ अन्य नेताओं के खिलाफ आरोप तय करने पर दलीलों की सुनवाई के लिए बुधवार को नौ सितंबर की तारीख तय की। इस मामले में सैदुज्जमा के बेटे सलमान सईद, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद कादिर राणा, पार्टी के पूर्व विधायकों नूर सलीम राणा और मौलाना जमील, व्यापारियों अहसन कुरैशी, सुल्तान मुशीर और नौशाद के खिलाफ भी आरोप तय किए जाने हैं। इनके अलावा मामले में असद जमा अंसारी और नौशाद कुरैशी भी आरोपी हैं। इन सभी पर कथित तौर पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और भड़काऊ भाषण देकर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का मामला दर्ज किया गया था। विशेष न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने मामले में आरोप तय करने के लिए पहले एक सितंबर की तारीख तय की थी लेकिन अदालत में पेश हुए दस आरोपियों ने दलील दी कि पुलिस ने उनके खिलाफ बिना किसी की निजी शिकायत के मामला दर्ज किया है। बचाव पक्ष के वकील ने भी दलील दी कि उन पर दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था और उन्होंने मामले में अपना पक्ष रखना चाहा। इसके बाद अदालत ने आरोप तय करने पर दलीलें सुनने के लिए नौ सितंबर की तारीख तय की। अगस्त-सितंबर, 2013 में मुजफ्फरनगर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सांप्रदायिक दंगों में 40 लोगों की जान चली गयी थी और 50,000 से अधिक लोग बेघर हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब