लाइव न्यूज़ :

Char Dham Yatra 2022: चार धामों में हर दिन आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या हुई तय, जानें एक दिन में कितने लोग कर सकेंगे दर्शन

By आजाद खान | Updated: May 1, 2022 09:56 IST

Char Dham Yatra 2022: उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि वह इस हर रोज तय संख्या वाले नियम को केवल 45 दिनों तक ही लागू करेगी। इसके बाद जैसा फिडबैक होगा वैसा इस पर आगे काम किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देChar Dham Yatra 2022 को लेकर उत्तराखंड सरकार ने नया आदेश जारी किया है। उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि चार धामों की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की हर रोज की संख्या तय की जाएगी।तय संख्या के आधार पर ही लोग चार धामों की यात्रा कर पाएंगे।

Char Dham Yatra 2022: उत्तराखंड सरकार ने यह एलान किया है कि चार धामों (Char Dham Yatra 2022) को जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सरकार डेली लिमिट लगाएगी। इसका मतलब यह हुआ कि सरकार हर रोज तय किए हुए खंख्या के तीर्थयात्रियों को ही जाने की अनुमति देगी। उत्तराखंड सरकार ने बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए अलग-अलग तीर्थयात्रियों की संख्या को तय की है जिसके आधार पर केवल तय किए हुए तीर्थयात्री ही जाएंगे। वहीं इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने यह भी एलान किया है कि इस साल उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों को कोविड की नेगेटिव जांच रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाणपत्र साथ रखना अनिवार्य नहीं है।

हर रोज कितने लोग कर सकेंगे चार धामों की यात्रा

उत्तराखंड सरकार ने इस साल चारो धामों को जाने वाले तीर्थयात्रियों की हर रोज की संख्या को तय की है। इसके मुताबिक, बद्रीनाथ के लिए हर रोज 15000 तीर्थयात्री को जाने की इजाजत दी जाएगी। वहीं अगर केदारनाथ की बात करें तो यहां पर हर रोज केवल 12000 ही तीर्थयात्री जा पाएंगे। इसके साथ ही गंगोत्री में 7000 और यमुनोत्री में 4000 तीर्थयात्रियों को प्रतिदिन जाने की अनुमति मिलेगी। उत्तराखंड सरकार ने बताया कि इस व्यवस्था को पहले केवल 45 दिनों के लिए ही लागू किया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा। 

तीर्थयात्रियों को नेगेटिव कोविड रिपोर्ट रखना अनिवार्य नहीं- उत्तराखंड सरकार

आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने यह एलान किया था कि जो भी तीर्थयात्री उत्तराखंड आ रहे है उन्हें नेगेटिव कोविड रिपोर्ट रखना अनिवार्य व जरूरी नहीं है। यह खबर तब सामने आई जब मुख्य सचिव एस एस संधू का अधिकारियों के साथ चार धाम की यात्रा को लेकर शनिवार को एक बैठक हुई थी। बैठक के बाद उनके द्वारा यह भी कहा गया कि तीर्थ यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा जिसके आधार पर ही उन्हें यात्रा करने दी जाएगी। नेगेटिव कोविड रिपोर्ट को रखना अनिवार्य नहीं होने पर बोलते हुए संधू ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को आगमन पर किसी प्रकार की असुविधा न हो और राज्य की सीमाओं पर भीड़ न जमा हो। 

टॅग्स :Char Dham Yatraबद्रीनाथ मन्दिरकेदारनाथगंगोत्रीयमुनोत्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतगंगोत्री धाम में अब गैर-हिंदुओं के जाने पर रोक, बद्रीनाथ-केदारनाथ कमेटी भी इसी तरह के कदम पर कर रही है विचार

पूजा पाठकेदारनाथ और यमुनोत्री कपाट बंद, चारधाम-हेमकुंड साहिब दर्शन के लिए पहुंचे 50 लाख श्रद्धालु, जानें कब खुलेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो