लाइव न्यूज़ :

बादल परिवार को बेअदबी मामले में फंसाने के लिए चन्नी सरकार ने डीजीपी को निर्देश दिया: सुखबीर

By भाषा | Updated: November 7, 2021 21:48 IST

Open in App

फगवाड़ा, सात नवंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर बादल ने रविवार को आरोप लगाया कि पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को बहबल कलां बेअदबी मामले और कोटकपुरा गोलीबारी कांड में बादल परिवार को फंसाने का निर्देश दिया है।

शिअद अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले में चन्नी सरकार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, न कि मामले में राजनीति करनी चाहिए।

सुखबीर ने दावा किया कि वह इस मुद्दे पर रक्षात्मक या आशंकित नहीं हो रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू का बयान उन्हें हास्यास्पद लगता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे हमें फंसाते हैं, तो मुझे इसकी परवाह नहीं है, लेकिन मैं उन लोगों को चेतावनी देता हूं कि झूठे मामले में किसी को फंसाना पाप और अपराध है।’’

शिअद प्रमुख ने कांग्रेस सरकार और पंजाब के पुलिस महानिदेशक को चेतावनी दी कि अगर बादल परिवार को फंसाने के लिए झूठे गवाहों की व्यवस्था की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने दावा किया, ‘‘विश्वसनीय सूत्रों ने मुझे बताया है कि डीजीपी और उनकी टीम को एक झूठा गवाह तैयार करने तथा मामले में बादल परिवार का नाम शामिल करने के लिए सीआरपीसी की धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।’’

हालांकि, शिअद प्रमुख ने सूत्र का खुलासा नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेता पिछले साढ़े चार साल से इस मामले को लेकर जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं और बादल परिवार को फंसाने की दो कोशिश कर चुके हैं।’’

सुखबीर ने आरोप लगाया, ‘‘इससे पहले, (भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी और आप नेता) कुंवर विजय प्रताप सिंह ने हमें फंसाने के लिए हरसंभव कोशिश की थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने उनकी रिपोर्ट को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया।’’

सिंह 2015 कोटकपूरा और बहबल कलां में पुलिस गोलीबारी की घटनाओं की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) का हिस्सा थे।

उन्होंने अप्रैल में समय से पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और जून में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने फरीदकोट जिले में गुरु ग्रंथ साहिब की कथित बेअदबी के बाद कोटकपुरा गोलीबारी की घटना में पंजाब पुलिस की पूर्व एसआईटी द्वारा दायर एक रिपोर्ट को खारिज कर दिया था।

फरीदकोट में जब धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी और इसके विरोध में लोगों पर पुलिस गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं, तब सुखबीर बादल उपमुख्यमंत्री थे और गृह विभाग उनके पास था ।

शिअद प्रमुख ने दावा किया कि चन्नी और उनके डिप्टी अब पांच सदस्यीय एसआईटी की बैठकों में भाग ले रहे हैं और बेअदबी मामले की स्वतंत्र जांच करने के लिए उच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं।

पंजाब की पिछली अकाली भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान बेअदबी की घटना होने पर खेद जताते हुए सुखबीर ने ईश्वर से इस कृत्य के लिये जिम्मेदार लोगों तथा इस मामले पर राजनीति करने वालों को दंडित करने के लिये प्रार्थना की।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाबी और पंथ चाहते हैं कि अपराधी सलाखों के पीछे हों, न कि इस मुद्दे पर राजनीति।’’

सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस बेअदबी के जिम्मेदार और नशे के कारोबारियों को दंडित करने का वादा करते हुए सत्ता में आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों वादों को पूरा करने में कांग्रेस बुरी तरह विफल रही है।

पंजाब में पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी करने तथा उन्हें क्रमशः 10 रुपये और पांच रुपये प्रति लीटर सस्ता करने की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर सुखबीर ने पूछा कि क्या चन्नी किसानों के खिलाफ हैं क्योंकि उन्होंने पेट्रोल की कीमत दस रुपये औरे डीजल की कीमत सिर्फ पांच रुपये प्रति लीटर कम की है।

उन्होंने पूछा, ‘‘डीजल की कीमत पेट्रोल की तरह 10 रुपये क्यों नहीं घटाई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी