लाइव न्यूज़ :

चन्नी ने आप को ‘काले अंग्रेज़’ कहा, केजरीवाल ने पलटवार कर कहा, ‘नीयत साफ है’

By भाषा | Updated: December 1, 2021 23:39 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) को ‘काले अंग्रेज़’ का दल बताया जो 2022 के विधानसभा चुनाव को जीतने की कोशिश कर रही है। इसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पटलवार करते हुए कहा कि उनका रंग भले ही ‘काला हो’ लेकिन उनकी ‘नीयत साफ’ है।

पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच ज़बानी जंग चल रही है। इस बीच पंजाब के मोगा जिले के बधनी कलां में एक सभा को संबोधित करते हुए चन्नी ने ‘काले अंग्रेज’ वाली टिप्पणी की।

चन्नी ने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि पंजाब में अगली सरकार आप बनाएगी। उन्होंने कहा, “क्या पंजाब में लोग नहीं रहते? क्या पंजाब में युवा नहीं हैं? क्या पंजाब में पंजाबी नहीं हैं? क्या 'काले अंग्रेज़' यहां (राज्य) आएंगे और राज करेंगे?

चन्नी ने कहा कि '(गोरे) चिट्टे अंग्रेज़' (ब्रिटिश) को पहले देश से बाहर भगा दिया गया था और अब ये "काले अंग्रेज" पंजाब पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए चन्नी ने कहा, “हम कह रहे हैं कि पंजाब पंजाबियों का है, आप यहां व्यवधान पैदा न करें। ये बाहरी लोग 'काले अंग्रेज़' (राज्य पर) शासन करना चाहते हैं।"

मोगा में जनसभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाब पर केवल उसके लोगों का शासन होगा और "केजरीवाल जैसे” लोगों को यहां के लोगों की समस्याओं और जरूरतों के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, “ जबसे मैंने कहा कि (आप की सरकार बनने के बाद) पंजाब की हर महिला को 1000 रुपये महीना देंगे, चन्नी साहब मुझे गालियां दे रहे हैं। (वह पहले) बोले कि केजरीवाल के कपड़े ख़राब हैं, आज बोले केजरीवाल काला है।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “ चन्नी साहब, मेरा रंग काला है। पर पंजाब की मेरी मां बहनों को ये काला बेटा/भाई पसंद है। उनको पता है कि मेरी नीयत साफ़ है।”

आप नेता राघव चड्ढा ने चन्नी की ‘काले अंग्रेज़’ टिप्पणी पर एक बयान में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक जिम्मेदार पद पर बैठ होने के बावजूद " लांछन की सारी हदें पार कर दी हैं" और यह “शर्मनाक” है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रीलंका को 25 बार हराया?, किसी टीम द्वारा प्रतिद्वंदी के विरुद्ध सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेटINDW vs SLW, 5th T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ, 5-0 से जीती श्रृंखला

पूजा पाठवर्ष 2026 हम सभी के लिए कैसा रहेगा, क्या करें और क्या न करें?, जानिए 12 राशियों का हाल

भारतUP: फूड प्वाइजनिंग से हुई 170 भेड़ों की मौत, सीएम योगी प्रति भेड़ 10 हजार मदद का किया ऐलान

भारतमुंबई महानगरपालिका चुनावः कांग्रेस ने दिया 62 सीट?, प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाड़ी को 20 सीट पर नहीं मिले उम्मीदवार, नामांकन दाखिल खत्म

भारत अधिक खबरें

भारतकौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

भारत2025 में 40 घंटे बाकी और 25 नौकरशाह यहां से वहां?, 1996 बैच के IAS लव अग्रवाल होंगे डीजीएफटी प्रमुख, देखिए पूरी सूची

भारतनागपुर निकाय चुनावः कुल सीट 151, भाजपा 143 और शिवसेना 8 पर लड़ेगी? मुंबई के बाद नागपुर से बाहर हुए अजित पवार

भारतMumbai New Year 2026: नए साल की पूर्व संध्या के जश्न से पहले पूरे शहर में 17,000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी किए गए तैनात

भारतयूपी में दवा के थोक विक्रेताओं को खरीद-बिक्री का देना होगा वीडियो रिकॉर्ड