लाइव न्यूज़ :

चंद्रयान-3 को इसरो अगस्त में करेगा लॉन्च, 19 मिशन इस साल पूरा करने का लक्ष्य, लोकसभा में दी गई जानकारी

By विनीत कुमार | Updated: February 3, 2022 15:06 IST

लोकसभा में एक सवाल के जवाब में ये जानकारी दी गई है कि इसरो इस अगस्त में चंद्रयान-3 को लॉन्च करेगा। इस मिशन से संंबंधित सभी टेस्ट पूरे कर लिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरिक्ष विभाग की ओर से लोकसभा में चंद्रयान-3 मिशन को लेकर जानकारी दी गई है।लोकसभा में चंद्रयान-3 को लेकर हो रही देरी पर सवाल के जवाब में कहा गया- कोविड की वजह से कई मिशन प्रभावित हुए हैं।

नई दिल्ली: चांद की सतह पर यान उतारने के मिशन के असफल होने के दो साल से ज्यादा के समय के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अब चंद्रयान-3 भेजने की तैयारी में है। इसे इसी साल अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। ये जानकारी अंतरिक्ष विभाग की ओर से लोकसभा में जानकारी दी गई है। लोकसभा में चंद्रयान-3 को लेकर हो रही देरी पर सवाल पूछा गया था।

अंतरिक्ष विभाग ने एक लिखित जवाब में कहा कि चंद्रयान-2 से मिले सबक और वैश्विक विशेषज्ञों की सलाह पर चंद्रयान-3 का काम जारी है। विभाग ने बताया कि जरूरी टेस्ट पूरे कर लिए गए हैं और अगस्त-2022 में इसे लॉन्ट किया जाएगा।

मिशन में लगातार हो रही देरी के कारणों के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण कई मिशन प्रभावित हुए हैं।

तीसरा मून मिशन चंद्रयान -2 के चंद्रमा के सतह के करीब पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त होने के दो साल बाद भेजा जा रहा है। चंद्रयान-2 मिशन में लैंडर और रोवर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे जबकि ऑर्बिटर अभी भी चंद्रमा की सतह के ऊपर मंडरा रहा है और इसरो चंद्रयान-3 के साथ इसका भी उपयोग करने की योजना बना रहा है।

इसरो इस साल अंतरिक्ष में भेजेगा 19 मिशन

डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि अंतरिक्ष विभाग ने 2022 में 19 मिशन लॉन्च करने की योजना बनाई है। इस साल इसरो 8 लॉन्च वेहिकल मिशन, 07 अंतरिक्ष यान मिशन और 04 प्रौद्योगिकी प्रदर्शक मिशन को पूरा करेगा। 

इस साल 2022 का पहला प्रक्षेपण फरवरी के मध्य में किए जाने की संभावना है। इसके तहत स्पेस एजेंसी अर्थ ऑब्जरवेशन सेटेलाइट को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसे RISAT-1A भी कहा जाता है। इस सेटेलाइट को पोलर सेटेलाइन लॉन्च वेहिकल के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

RISAT-1A रडार इमेजिंग सैटेलाइट (RISAT) सीरीज का हिस्सा है जिसका उपयोग रडार इमेजिंग और जासूसी के लिए किया जा सकता है। इन उपग्रहों को पृथ्वी की सतह से लगभग 500 किलोमीटर ऊपर ग्रह की निचली कक्षा में स्थापित किया जाता है।

टॅग्स :इसरोचंद्रयानलोकसभा संसद बिलसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप