लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर विरोध प्रदर्शन समाप्त, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई मांगों को स्वीकार किया, जानें क्या है पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 18, 2022 18:42 IST

गेहं पर बोनस देने और 10 जून से धान की बुवाई शुरू करने जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे पंजाब के किसानों ने यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात के बाद अपना आंदोलन समाप्त करने पर सहमति जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम मान और अनेक किसान नेताओं ने पंजाब भवन में चर्चा की।बैठक ढाई घंटे से अधिक समय तक चली। किसानों की अनेक मांगों पर आम-सहमति बन गयी है।

चंडीगढ़ः पंजाब के किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। क्योंकि आम आदमी पार्टी नीत सरकार ने उनकी कई मांगों को स्वीकार लिया है। गेहूं, बासमती चावल सहित कई मुद्दों पर बात हुई है। सरकार ने जल्द से जल्द खत्म करने का आश्वासन दिया है।

गेहं पर बोनस देने और 10 जून से धान की बुवाई शुरू करने जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे पंजाब के किसानों ने यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात के बाद अपना आंदोलन समाप्त करने पर सहमति जताई है। सूत्रों ने बताया कि मान और अनेक किसान नेताओं ने पंजाब भवन में चर्चा की।

उनकी बैठक ढाई घंटे से अधिक समय तक चली। एक किसान नेता ने कहा कि किसानों की अनेक मांगों पर आम-सहमति बन गयी है। एक अन्य किसान नेता ने कहा कि पंजाब के ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल प्रदर्शन स्थल पर बैठक का ब्योरा साझा करेंगे। गौरतलब है कि मोहाली पुलिस द्वारा मंगलवार को चंडीगढ़ जाने से रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारी किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए थे।

उन्होंने मोहाली के वाईपीएस चौक के पास सड़क पर अपने वाहन खड़े कर दिए। किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली राजमार्ग पर रात बिताई। प्रदर्शनकारी किसान पूरी तैयार के साथ वहां पहुंचे थे। पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों से संबंधित किसान गेहूं की पैदावार कम होने पर 500 रुपये प्रति कुंटल बोनस और 10 जून से पूरे पंजाब में धान की बुवाई शुरू करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

टॅग्स :पंजाबभगवंत मानचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह