लाइव न्यूज़ :

Chandiagarh Lok Sabha Elections 2024: किरण खेर ऑउट, संजय टंडन इन, भाजपा ने दिया मौका, क्या लगा पाएंगे चौका?

By आकाश चौरसिया | Updated: April 10, 2024 14:30 IST

Chandigarh Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काटकर पार्टी के पुराने सिपाही संजय टंडन को लोकसभा का टिकट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Elections 2024: भाजपा ने इस नए चेहरे को दिया मौकाLok Sabha Elections 2024: किरण खेर को कर दिया बेटिकटLok Sabha Elections 2024: गौरतलब है कि इस बार संजय टंडन जीत पाएंगे चुनाव

Chandigarh Lok Sabha Elections 2024: भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से आज 10 उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की गई है। सूची में सबसे खास बात ये रही कि चंडीगढ़ से मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया गया और उनकी जगह पार्टी ने भाजपा हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी और भाजपा चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन को मौका दिया है। संजय टंडन इससे पहले चंडीगढ़ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

कौन है संजय टंडन?संजय टंडन का भाजपा से पुराना नाता रहा है, क्योंकि उनके पिता बलरामजी दास भी भाजपा के नेता रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव जीता और 6 बार विधायकी का चुनाव भी जीत चुके हैं। संजय की पढ़ाई चंडीगढ़ से हुई और वो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं। 

टंडन का राजनीतिक सफर साल 1991 से शुरू होता है, और उन्हें अमृतसर लोकसभा चुनाव में प्रभारी भी बनाया गया। 1993 में उन्होंने जालंधर में चुनाव सह-प्रभारी की भूमिका अदा की। फिर साल 1995 में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुके हैं। 2007 में जाकर उन्हें चंडीगढ़ भाजपा का महामंत्री बनाया गया। 2010 और 2013 में वो भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। 

भाजपा ने जिन 10 उम्मीदवारों की घोषणा की उसमें यूपी की मैनपुरी से जयदेव सिंह ठाकुर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, गाजीपुर से पारसनाथ राय, मछलीशहर से बीपी सरोज को उम्मीदवार बनाया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव २०२४चंडीगढ़किरन खेर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट, वीडियो शेयर, पढ़िए क्या लिखा

भारतChhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा 10 और कांग्रेस 0?, नगरपालिका में 35 और नगर पंचायत में 81 सीट पर कब्जा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किया क्लीन स्वीप!

भारतसंसदीय समिति मार्क जुकरबर्ग की लोकसभा चुनाव संबंधी टिप्पणी पर मेटा को करेगी तलब

भारतManmohan Singh death: देशभक्ति, शौर्य और सेवा का मूल्य केवल 4 साल?, 2024 लोकसभा चुनाव में पत्र लिखकर पीएम मोदी की आलोचना...

भारतBihar Election Scam: चुनाव कर्मी ने रोजाना खाया 10 प्लेट खाना?, भोजन, नाश्ता, पानी और चाय पर 180000000 रुपए खर्च, पटना में एक और घोटाला!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?