लाइव न्यूज़ :

Champai Soren News: झारखंड में चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

By धीरज मिश्रा | Updated: February 2, 2024 12:34 IST

Champai Soren News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम पद की शपथ उन्हें राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई।

Open in App

Champai Soren News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम पद की शपथ उन्हें राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई। सीएम चंपई के अलावा कांग्रेस के आलमगीर आलम ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। आरजेडी से सत्यानंद भोक्ता ने कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे राजभवन के दरबाल हॉल में हुआ। चंपई सोरेन को राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। उससे पहले चंपई सोरेन ने राज्यपाल से जल्द से जल्द सरकार बनाने के उनके दावे को स्वीकार करने का आग्रह किया था, क्योंकि राज्य में ‘भ्रम’ की स्थिति बनी हुई थी और प्रदेश में कोई मुख्यमंत्री नहीं था।

यह स्थिति बुधवार को हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद से राज्य में मुख्यमंत्री न होने की वजह से थी और इसके कारण राजनीतिक संकट गहरा गया था।प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि चंपई सोरेन को अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। कांग्रेस राज्य में झामुमो-नीत गठबंधन की सहयोगी पार्टी है।

इससे पहले चंपई सोरेन ने कहा था, हम एकजुट हैं। हमारा गठबंधन मजबूत है, इसे कोई तोड़ नहीं सकता। आदिवासी नेता चंपई सोरेन (67) राज्य के 12वें मुख्यमंत्री होंगे।

वह झारखंड के कोल्हान क्षेत्र से छठे मुख्यमंत्री होंगे। कोल्हान क्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले हैं। झामुमो सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सत्यानंद भोक्ता भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। झामुमो नीत गठबंधन में राजद भी शामिल है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन के पास 47 विधायक हैं।

इनमें झामुमो के 29, कांग्रेस के 17 और राजद के 1 सदस्य शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 26 और आजसू पार्टी के तीन विधायक हैं। इसके अलावा दो सदस्य निर्दलीय हैं और राकांपा तथा भाकपा (माले) के एक-एक विधायक हैं। सूत्रों ने बताया कि झामुमो नीत गठबंधन के विधायकों को भाजपा की ओर से खरीद-फरोख्त के किसी संभावित प्रयास से बचाने के लिए हैदराबाद ले जाया जा सकता है। हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी है जहां कांग्रेस पार्टी का शासन है।

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनकांग्रेसआरजेडीBJPचंपई सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos