लाइव न्यूज़ :

Champai Soren Cabinet: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना बनीं विधायक, अब मंत्री बनकर चंपई सरकार पर रखेगी नजर, जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री ऐसे...

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2024 17:51 IST

Champai Soren Cabinet: सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने टेंडर कमीशन घोटाले में 15 मई को गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देChampai Soren Cabinet: विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा।Champai Soren Cabinet: सीएम चंपई सोरेन ने आलमगीर आलम की जिम्मेदारी वाले सभी विभाग वापस ले लिए।Champai Soren Cabinet: आलमगीर आलम ने 10 जून को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

Champai Soren Cabinet: रांची के जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब सत्ता पर अपने परिवार का पकड बढाने के प्रयास में जुट गए हैं। चर्चा है कि हेमंत सोरेन की पत्नी एवं गांडेय विधान सभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन को जल्द ही चंपई सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। दरअसल चंपई सोरेन सरकार के कैबिनेट में दो रिक्त जगह पर जल्द ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों की मानें तो कल्पना सोरेन के अलावा कांग्रेस कोटे से एक विधायक को मंत्री बनाया जाएगा। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि इस दौरान मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हुई है। सूत्रों के अनुसार विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा।

सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने टेंडर कमीशन घोटाले में 15 मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। जेल जाने के कई दिनों बाद भी उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया तो सरकार पर सवाल उठने लगे। इसके बाद 7 जून को सीएम चंपई सोरेन ने आलमगीर आलम की जिम्मेदारी वाले सभी विभाग वापस ले लिए।

इसके बाद आलमगीर आलम ने 10 जून को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब उनकी जगह कांग्रेस कोटे से जामताड़ा के विधायक डॉ. इरफान अंसारी और महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो इनमें से एक को मंत्री तो दूसरे को विधायक दल का नेता बनाया जा सकता है।

कारण कि आलमगीर आलम विधायक दल के नेता भी थे। ऐसे में कांग्रेस विधायक दल के नेता का पद भी खाली है। बता दें कि झारखंड में अधिकतम 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं। 12वें मंत्री का जगह पहले से खाली चला आ रहा है। अब यह जगह नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन को आवंटित हो सकता है।

इसका कारण है कि हेमंत सोरेन अब सरकार पर अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहते हैं। कहा तो जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में अब मात्र छह माह का ही समय बचा है, यही कारण है कि कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। अगर यह गठबंधन फिर से सत्ता में लौटी और हेमंत सोरेन रिहा नहीं हुए तो कल्पना सोरेन ही अगला मुख्यमंत्री होंगी।

टॅग्स :Jharkhand Assemblyहेमंत सोरेनझारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाशिबू सोरेनकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस