लाइव न्यूज़ :

MGNREGA: 1 जनवरी से मनरेगा में कामगारों की ऑनलाइन लगेगी अटेंडेंस, केंद्र ने डिजिटल रूप प्रदान किया

By रुस्तम राणा | Updated: December 26, 2022 21:39 IST

मनरेगा के तहत नियोजित श्रमिकों की उपस्थिति को डिजिटल रूप से दर्ज करने को केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2023 से लागू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउपस्थिति को डिजिटल रूप से दर्ज करने को केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2023 से लागू कियाकेंद्र सरकार के इस कदम से इस योजना में और अधिक पारदर्शिता आएगी

नई दिल्ली: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत नियोजित श्रमिकों की उपस्थिति को डिजिटल रूप से दर्ज करने को केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2023 से लागू कर दिया है। यानी अब मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी। निश्चित रूप से सरकार के इस कदम से इस योजना में और अधिक पारदर्शिता आएगी। 

दरअसल, मई 2021 में पारदर्शिता और जवाबदेही की दलील देते हुए केंद्र सरकार ने एक मोबाइल एप्लिकेशन, नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। 16 मई, 2022 से, 20 या अधिक श्रमिकों वाले सभी कार्यस्थलों के लिए ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया था। 

इसके लिए श्रमिकों की दो टाइम-स्टैंप्ड और जियोटैग की गई तस्वीरों को अपलोड करने की आवश्यकता थी। यह काम उन साथियों/पर्यवेक्षकों पर पड़ा, जिन्हें अकुशल श्रमिकों की तुलना में थोड़ा अधिक वेतन दिया जाता है। तकनीकी सहायता की कमी, स्मार्टफोन रखने की आवश्यकता, इंटरनेट कनेक्शन के लिए भुगतान, और अनियमित इंटरनेट कनेक्टिविटी के मुद्दों पर व्यापक शिकायतें थीं।

23 दिसंबर के नवीनतम आदेश में, मंत्रालय ने आदेश दिया है कि डिजिटल रूप से उपस्थिति दर्ज करना अब सभी कार्यस्थलों के लिए अनिवार्य है, चाहे कितने भी कर्मचारी लगे हों, और यह 1 जनवरी, 2023 से लागू हो जाएगा। यह निर्देश ऐस समय आया है जब उपयोगकर्ताओं द्वारा पहले बताई गई कई शिकायतों और कमियों को अभी तक दूर नहीं किया गया है।

टॅग्स :MGNREGAडिजिटल इंडियाDigital India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारजन्म के बाद डिजिटल जनगणना खुद ही अपडेट और मृत्यु होगी तो नाम खुद ही डाटा से डिलीट?

भारत2027 Digital Census: अमित शाह ने भारत की पहली 2027 डिजिटल जनगणना के लिए लॉन्च किया शुभंकर

भारतअभी भी खत्म नहीं हुआ है रेडियो का आकर्षण

भारतबिहार: मनरेगा का नाम बदलने को लेकर गरमायी बिहार की सियासत, भाजपा और कांग्रेस नेता उतरे मैदान में

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर