लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिनों में मांगी राफेल सौदे की पूरी जानकारी, केंद्र सरकार फिर भी नहीं बताएगी कीमत!

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: November 1, 2018 12:09 IST

विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर राफेल विमान सौदे को लेकर घेर रहा है। विपक्ष का कहना है कि यूपीए सरकार के 126 विमान सौदे को रद्द करके 36 विमान क्यों खरीदे गए और वो भी इतनी ज्यादा कीमतों पर।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को राफेल विमान सौदे की सभी जानकारी सीलबंध लिफाफे में 10 दिनों कोर्ट के सामने पेश करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार कीमत नहीं बताएगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर करने पर विचार कर रही है जिसमें सेक्रेसी का हवाला देकर राफेल विमान की कीमतें बताने में असमर्थता जाहिर कर सकती है। 

राफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने अरुण शौरी और अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से दस दिनों के भीतर सील बंद लिफाफे में राफेल विमान की कीमत और उसके डिटेल जमा करने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि सरकार को लगता है कि कोई जानकारी गोपनीय है तो वह उसे याचिकाकर्ता को देने से मना कर सकती है।

TOI के सूत्रों के मुताबिक सरकार का पक्ष रख रहे अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा है कि संसद को भी पूरी तरह हथियारों से लैश राफेल विमान की कीमतों के बारे में नहीं बताया गया। वेणुगोपाल उस तर्क का जवाब दे रहे थे जिसमें याचिकाकर्ता ने कहा कि जब संसद के सामने कीमत बताई जा सकती है तो सुप्रीम कोर्ट में क्यों नहीं?

अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि राफेल से जुड़े कुछ दस्तावेज ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट के तहत आते हैं। जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। इस पर सीजेआई ने कहा कि आप कोर्ट में हलफनामा दायर करो कि आप क्यों दस्तावेज नहीं दे सकते?

सूत्रों के मुताबिक सरकार ने संसद में जो कीमतें बताई हैं वो बेसिक राफेल विमान की हैं, ना कि पूरी तरह हथियारों से लैश लड़ाकू विमान की, जो डसॉ एविएशन बना रही है। जिसका भारत और फ्रांस की सरकार के बीच करार हुआ है।

विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर राफेल विमान सौदे को लेकर हमला बोल रहा है। विपक्ष का कहना है कि यूपीए सरकार के 126 विमान सौदे को रद्द करके मोदी सरकार ने सिर्फ 36 विमान क्यों खरीदे और वो भी इतनी ज्यादा कीमतों पर।

टॅग्स :राफेल सौदासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब