लाइव न्यूज़ :

वैश्विक प्रेस सूचकांक से असहमत, सरकार ने लोकसभा में कहा- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध

By विशाल कुमार | Updated: February 9, 2022 14:45 IST

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पूछा था कि क्या कश्मीर और पूरे देश में पत्रकारों को सरकारी एजेंसियों द्वारा आईपीसी, यूएपीए और अन्य कानूनों के तहत लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और अगर ऐसा है तो क्या यही कारण है कि भारत वैश्विक प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में 142वें स्थान पर आता है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष तिवारी ने पूछा था कि क्या पत्रकारों को सरकारी एजेंसियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।तिवारी ने पूछा था कि क्या यही कारण है कि भारत वैश्विक प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में 142वें स्थान पर आता है।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने लोकसभा में कहा है कि वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।उसने कहा कि वैश्विक प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक विदेशी गैर सरकारी संगठन रिपोर्टर्स बिदाउट बॉर्डर्स द्वारा प्रकाशित किया जाता है और इसलिए वह उसके विचारों और रैंकिंग को नहीं मानती है।

लोकसभा सांसद मनीष तिवारी के सवाल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि सरकार विभिन्न कारणों से इस संगठन द्वारा निकाले गए निष्कर्षों से सहमत नहीं है, जिसमें सैंपल का बहुत कम आकार, लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों को बहुत कम या कोई महत्व नहीं देना, एक ऐसी कार्यप्रणाली को अपनाना जो संदिग्ध और गैर-पारदर्शी हो, प्रेस की स्वतंत्रता की स्पष्ट परिभाषा का अभाव आदि शामिल हैं।

तिवारी ने पूछा था कि क्या कश्मीर और पूरे देश में पत्रकारों को सरकारी एजेंसियों द्वारा आईपीसी, यूएपीए और अन्य कानूनों के तहत लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और अगर ऐसा है तो क्या यही कारण है कि भारत वैश्विक प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में 142वें स्थान पर आता है।

तिवारी ने यह भी पूछा था कि क्या 15 जनवरी, 2022 को कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ बिना किसी वारंट और दस्तावेज के कश्मी प्रेस क्लब में घुसी थी।

इस पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि फिलहाल कश्मीर प्रेस क्लब जैसी कोई पंजीकृत संस्था नहीं है। विभाग ने 17 जनवरी, 2022 को श्रीनगर के कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सरकारी बिल्डिंग को वापस कब्जे में ले लिया था।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलसंसदManish Tewariगृह मंत्रालयमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?