चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने पश्चिम बंगाल जाएगा केंद्रीय दल

By भाषा | Published: June 6, 2021 03:01 PM2021-06-06T15:01:48+5:302021-06-06T15:01:48+5:30

Central team will go to West Bengal to assess the damage caused by the cyclone | चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने पश्चिम बंगाल जाएगा केंद्रीय दल

चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने पश्चिम बंगाल जाएगा केंद्रीय दल

नयी दिल्ली, छह जून गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अगुवाई में एक केंद्रीय दल पश्चिम बंगाल जाएगा और चक्रवात ‘यास’ से हुए नुकसान का आकलन करेगा।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

चक्रवात ‘यास’ 26 मई को ओडिशा पहुंचा था और इससे ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के कई हिस्से प्रभावित हुए थे।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अगुवाई में एक केंद्रीय दल चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने तीन दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Central team will go to West Bengal to assess the damage caused by the cyclone

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे