लाइव न्यूज़ :

शीतकालीन सत्र में मध्यस्थता पर नया विधेयक लाएगी केंद्र सरकार : रीजीजू

By भाषा | Updated: September 11, 2021 16:54 IST

Open in App

प्रयागराज, 11 सितंबर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रीजीजू ने शनिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार मध्यस्तता के क्षेत्र में नयी पहल कर रही है और संसद के शीतकालीन सत्र में इस संबंध में विधेयक पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार भारत को मध्यस्थता का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाना चाहती है।

प्रयागराज में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मल्टीलेवल पार्किंग एवं अधिवक्ताओं के चैंबर के लिए भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीजीजू ने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय के निर्माण के बाद हर साल एलएलबी में 180 छात्रों और एलएलएम में 80 छात्रों के शिक्षा प्राप्त करने की व्यवस्था होगी।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा विश्वविद्यालय में उच्च स्तर पर विधि अनुसंधान की व्यवस्था होगी और सभी के लिए विश्वविद्यालय परिसर के भीतर ही छात्रावास और आधुनिक पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी विधि विश्वविद्यालयों और लॉ अकादमी के साथ गहनता से काम करना चाहती है। सरकार देश की न्याय प्रणाली को मजबूत बनाने को प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार न्यायपालिका के साथ तालमेल बनाकर काम करना चाहती है। साथ ही राज्य सरकारों के साथ तालमेल रखना चाहती है जिससे निचली अदालतों में जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब