लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, सिनेमाघरों में फिलहाल अनिवार्य ना बनाया जाए राष्ट्रगान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 8, 2018 22:02 IST

30 नवंबर 2016 को सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला सुनाया था जिसमें सिनेमाघरों में राष्ट्रगान को अनिवार्य कर दिया गया था

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने 30 नवंबर 2016 को राष्ट्रगान की अनिवार्यता पर एक फैसला सुनाया था23 अक्टूबर 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस संबंध में रूपरेखा तय करने को कहा थासरकार ने एक कमेटी बनाई है जो 6 महीने में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी

सिनेमाघरों में राष्ट्रगान की अनिवार्यता पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। हलफनामे में कहा गया है कि इस मसले पर सरकार ने एक कमेटी बनाई है जो 6 महीने में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। कमेटी के सुझावों के आधार पर केंद्र सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी। इसलिए फिलहाल सिनेमाघरों में राष्ट्रगान को अनिवार्य ना बनाया जाए।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 30 नवंबर 2016 को एक फैसला सुनाया था। जिसके बाद से सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया था। कोर्ट का कहना था कि ये सभी नागरिकों की ड्यूटी है कि वो राष्ट्रगान का सम्मान करें। इसके बाद 23 अक्टूबर 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस संबंध में रूपरेखा तय करने को कहा था।

ताजा हलफनामे में कहा गया है कि इस अंतर मंत्रालयी कमेटी का नेतृत्‍व गृहमंत्रालय के अतिरिक्‍त सचिव करेंगे। कमेटी का गठन 5 दिसंबर को किया गया है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट कल (मंगलवार) को सुनवाई कर सकता है।

फिलहाल सिनेमाघरों में राष्ट्रगान की अनिवार्यता तब तक बनी रहेगी, जब तक सुप्रीम कोर्ट अपने आदेश में सुधार कर इसमें ढील ना दे दे। यानी सिनेमाघरों, थियेटरों, सभागारों में अनिवार्य रूप से बजने वाले राष्ट्रगान के समय दिव्यांगों को छोड़कर सभी को सावधान की मुद्रा में खड़ा होकर राष्ट्रगान का सम्मान करना होगा।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टराष्ट्रगानफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी