लाइव न्यूज़ :

केन्द्र सरकार को चाहिए कि वो तेल कंपनियों को अनुदान दे : गहलोत

By भाषा | Updated: November 28, 2021 17:24 IST

Open in App

जयपुर, 28 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को ईंधन की कीमतो के कारण बढ रही मंहगाई पर केन्द्र सरकार निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को चाहिए कि वो तेल कंपनियों को अनुदान दे।

गहलोत ने कहा, ‘‘ केन्द्र सरकार को चाहिए कि तेल कंपनियों को अनुदान दे, अगर अनुदान जो हकदार है.. बजाय उसके कि पेट्रोल डीजल पर लगातार प्रतिदिन कीमते बढाकर जनता पर भार डाले.. उसकी बजाय वो कंपनियों को अनुदान दे।’’

उन्होंने कहा कि ईंधन पर कीमते बढने का और महंगाई का दोनों का संबंध है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भारत सरकार की गलत नीतियों के कारण से महंगाई बढ रही है क्योंकि देश में संविधान के अंतर्गत संघवाद का जो सिस्टम है उसको या तो वो समझ नहीं पा रहे हैं या वो.. क्योंकि ऐसा कभी होता नहीं हैकि राज्यों को कमजोर करो।

उन्होंने कहा कि ‘‘अभी भारत सरकार की जो नीतियां है.. उससे राज्यों का वित्तीय प्रबंधन गडबडा रहा है और पूरे देश के अंदर कर्जे लेकर अधिकांश राज्य सरकारे अपना काम चला रही है.. जो नहीं होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य सरकारें मजबूत होगी तो देश का विकास होगा। जो योजनाएं बनती है चाहे वो केन्द्र सरकार बनाये या राज्य सरकारे.. वो योजनाएं लागू राज्य सरकार करती है.. तो राज्य सरकारों को मजबूत करेंगे तो यह नौबत नहीं आयेगी।’’

उन्होंने कहा कि यह जो तेल, गैस, पेट्रोल, डीजल कीमतों के बढ़ने से महंगाई बढ़ती है क्योंकि यह सब चीजे परिवहन में मुख्य भूमिका अदा करता है।

गहलोत ने कहा कि केन्द्र ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पेट्रोल डीजल के दाम कम किए हैं और लोग इसे समझते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर भारत सरकार चुनाव के नाम पर कीमतें बढ़ने को रोक सकती है.. तो स्थायी रूप से क्यों नहीं रोक सकती है.. अनुदान दे.. केन्द्र सरकार को चाहिए तेल कंपनियों को अगर अनुदान दे.. अनुदान जो हकदार है.. बजाय कि जनता पर भार डाले वो लगातार प्रतिदिन कीमतें बढाकर.. उसकी बजाय वो कंपनियों को अनुदान दे.. कुछ भी करे पर जनता पर भार नहीं पडे और महंगाई नहीं बढे। ’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान से करीब 50 हजार पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली में रैली में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार झूठे वादे करके सत्ता में आई है और आम आदमी का जीवन दयनीय बना दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो