लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने चार गांव और एक रेलवे स्टेशन का नाम बदला, चेक करें कहीं आपका गांव तो नहीं, जानें क्या है प्रोसेस और कैसे होता है बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2023 21:47 IST

गृह मंत्रालय ने ओडिशा के खोरधा मंडल में हरिदासपुर-पारादीप में "रत्नागिरी रोड रेलवे स्टेशन" का नाम बदलकर "उदयगिरी-रत्नागिरी रोड रेलवे स्टेशन" करने की भी मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीतापुर जिले में स्थित “अमानुल्लापुर” का नाम बदलकर जमुना नगर करने की एनओसी दी गई है।भारतीय सर्वेक्षण विभाग से अनापत्ति लेने के बाद किसी स्थान या स्टेशन का नाम बदलने की मंजूरी देता है।रिकॉर्ड में प्रस्तावित नाम से मिलता-जुलता कोई शहर या गांव नहीं है।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने ओडिशा में एक रेलवे स्टेशन और राजस्थान के तीन गांवों समेत चार गांव के नाम बदलने को अपनी मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राजस्थान के उदयपुर जिले की कनोड तहसील में स्थित “खिमवातों का खेड़ा” का नाम बदलकर “खिमसिंहजी का खेड़ा”, जोधपुर जिले की फलोदी तहसील में “बेंगती कला” का नाम बदलकर “बेंगती हरबुजी” और जालौर जिले की सायला तहसील में “भुंडवा” का नाम बदलकर “भांडवपुरा” करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिया जा चुका है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्थित “अमानुल्लापुर” का नाम बदलकर जमुना नगर करने के लिए भी एनओसी दी गई है। गृह मंत्रालय ने ओडिशा के खोरधा मंडल में हरिदासपुर-पारादीप में "रत्नागिरी रोड रेलवे स्टेशन" का नाम बदलकर "उदयगिरी-रत्नागिरी रोड रेलवे स्टेशन" करने की भी मंजूरी दी है।

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय रेल मंत्रालय, डाक विभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग से अनापत्ति लेने के बाद किसी स्थान या स्टेशन का नाम बदलने की मंजूरी देता है। इन संगठनों को यह पुष्टि करनी होती है कि उनके रिकॉर्ड में प्रस्तावित नाम से मिलता-जुलता कोई शहर या गांव नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि किसी राज्य का नाम बदलने के लिए संसद में साधारण बहुमत से संविधान संशोधन की आवश्यकता होती है। किसी गांव या कस्बे या स्टेशन का नाम बदलने के लिए कार्यकारी आदेश की जरूरत होती है।

टॅग्स :भारत सरकारओड़िसाराजस्थानउत्तर प्रदेशअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप