लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय, दिल्ली सरकार के विभागों ने 7.04 लाख मीट्रिक टन पुनर्नवीनीकरण कचरे का किया इस्तेमाल: डीपीसीसी

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:13 IST

Open in App

बीस से अधिक केंद्रीय और दिल्ली सरकार के विभागों ने 2020-21 में निर्माण और तोड़फोड़ कचरे से बने 7.04 लाख मीट्रिक टन पुनर्नवीनीकरण उत्पादों का उपयोग किया, जो अब तक किसी भी वर्ष में सबसे अधिक है।हालांकि, यह आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य (15.8 लाख मीट्रिक टन) का सिर्फ 44.5 प्रतिशत था।2019-20 में, विभागों ने मंत्रालय द्वारा निर्धारित 16 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य में से केवल 4.13 लाख मीट्रिक टन का उपयोग किया था।दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग के अनुसार, कम से कम 10 प्रतिशत निर्माण और तोड़फोड़ (सी एंड डी) कचरे से पुनर्नवीनीकरण उत्पादों का उपयोग सड़कों के निर्माण में किया जाना है और कम से कम 2 प्रतिशत निर्माण कार्यों में इसका उपयोग किया जाना है।शहरी स्थानीय निकाय निजी व्यक्तियों सहित सभी द्वारा गैर-संरचनात्मक अनुप्रयोग के लिए ऐसे 5 प्रतिशत उत्पादों का उपयोग करना अनिवार्य करते हैं।सी एंड डी पुनर्नवीनीकरण उत्पादों में निर्मित रेत, पेवर ब्लॉक, कर्ब स्टोन, टाइल, खोखले ब्लॉक और पूर्व-निर्मित संरचनाएं जैसे फ्रेम, मैनहोल कवर, बेंच आदि शामिल हैं।केवल तीन एजेंसियों - पूर्वी दिल्ली नगर निगम, दिल्ली मेट्रो रेल निगम और दिल्ली विकास प्राधिकरण - ने अपने लक्ष्य को पूरा किया या उससे अधिक किया। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) द्वारा तैयार एक वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों में रेलवे बोर्ड शामिल है, जिसने 10,000 मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले केवल 15 मीट्रिक टन सी एंड डी पुनर्नवीनीकरण उत्पादों को उठाया। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी), जिसने पिछले साल अपनी परियोजनाओं में किसी भी पुनर्नवीनीकरण सामग्री का उपयोग नहीं किया।।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारतDelhi: मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन का नाम बदला, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील