लाइव न्यूज़ :

ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र और उप्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:00 IST

Open in App

वृंदावन (उप्र), 10 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि केंद और राज्य सरकार ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसमें कोई कोताही नहीं हो सकती।

उन्होंने 31वें "हुनर हाट" और ब्रजरज उत्सव’ के उद्घाटन के बाद अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि प्रतिभा जाति, मत, मजहब की मोहताज नहीं होती।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में हमें कुछ मंत्र दिए थे। मोदी जी ने हर एक व्यक्ति के जीवन और जीविका को बचाने के संकल्प के साथ काम किया। उन्होंने "आत्मनिर्भर भारत" का नारा दिया।’’

उन्होंने ब्रज क्षेत्र में हुए कई विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसमें कोई कोताही नहीं हो सकती।’’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "हुनर हाट" के हस्तशिल्पी एवं कारीगर, मोदी जी की "आत्मनिर्भर भारत" की परिकल्पना को साकार करते हैं। हमारा भारत हस्तशिल्पी एवं कारीगरी की कला में समृद्ध है।

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘भारत की दस्तकारी, शिल्पकारी सदियों पुरानी है। "हुनर हाट" के दस्तकार, शिल्पकार पीढ़ी दर पीढ़ी इस कला को हमारे सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। इस कला का सम्मान किया जाना चाहिए, इस कला को समाहित किया जाना चाहिए।’’

योगी आदित्यनाथ ने "हुनर हाट" में "विश्वकर्मा वाटिका" का भ्रमण किया, महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने "मेरा गांव मेरा देश" में खटिया पर बैठ कर विभिन्न पकवानों का जायका लिया।

उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी; संसद सदस्य हेमा मालिनी, उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और कई अन्य लोग मौजूद थे।

नकवी ने कहा कि ‘‘स्वदेशी” एवं "वोकल फॉर लोकल" के प्रभावी मंच "हुनर हाट" से जहां एक ओर भारत की विलुप्त हो रही पारंपरिक-पुश्तैनी कला को जबरदस्त प्रोत्साहन एवं मौका-बाजार मुहैया हो रहा है, वहीं दूसरी ओर लाखों स्वदेशी दस्तकारों, शिल्पकारों का आर्थिक सशक्तिकरण भी हो रहा है।

उन्होंने बताया, ‘‘देश भर में आयोजित हो रहे "हुनर हाटों" में "विश्वकर्मा वाटिका" में देश के शिल्पकारों, मूर्तिकारों, संगतराशों, लोहार, बढ़ई, माटी कला, स्वर्ण-कांस्य, कांच, ब्रास कला आदि जैसे सैकड़ों परंपरागत कार्यों से लोग जीवंत रूबरू हो रहे हैं।’’

हेमा मालिनी ने कहा कि "हुनर हाट" में देश भर से हुनर के उस्ताद आये हैं। "हुनर हाट" शिल्पकला के साथ-साथ परंम्परागत सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी बढ़ावा देता है।

ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा 10 नवंबर से 19 नवंबर तक "ब्रज रज महोत्सव" का आयोजन किया जा रहा है। "हुनर हाट" द्वारा विभिन्न परंपरागत, लोक नृत्य, सांस्कृतिक, भजन एवं ब्रज संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos