लाइव न्यूज़ :

केंद्र एनईपी के तहत अगले पांच वर्षों में तीन लाख करोड़ रुपये खर्च करेगा: भाजपा सांसद

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र सरकार देश में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत अगले पांच वर्षों में तीन लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी।

दक्षिण दिल्ली के सांसद ने कहा कि फिलहाल, 11.6 लाख से अधिक स्कूल हैं, 15 करोड़ से अधिक विद्यार्थी हैं और सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के 57 लाख शिक्षक हैं।

बिधूड़ी ने एक बयान में कहा, “ केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति 2.0 के तहत शिक्षा विस्तार पर तीन लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत तीन साल से कम उम्र के बच्चों का सरकारी और निजी, दोनों स्कूलों में दाखिले के लिए पंजीकरण होगा।”

नए बजट में, "प्लेस्कूल, बाल वाटिका, सुरक्षा और व्यावसायिक अध्ययन" सहित अन्य प्रावधान किए गए है। बिधूड़ी ने कहा कि एक ऐसा तंत्र भी होगा जिससे बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार शिक्षा दी जाएगी।

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह अपना चेहरा चमकाने में व्यस्त हैं जबकि केंद्र सरकार सभी जमीनी काम करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू