लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल डीजल पर अतिरिक्त एवं विशेष उत्पाद शुल्क को और घटाए केंद्र: गहलोत

By भाषा | Updated: November 6, 2021 19:03 IST

Open in App

जयपुर, छह अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोल, डीजल एवं गैस पर से अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, विशेष उत्पाद शुल्क तथा उपकर में और अधिक कमी करनी चाहिए जिससे राज्यों का वैट संग्रहण स्वतः उसी अनुपात में कम हो जायेगा।

गहलोत का यह बयान मुख्य विपक्षी दल भाजपा की इस मांग पर आया है कि राज्य सरकारों को पेट्रोल एवं डीजल पर वैट घटाना चाहिए।

गहलोत ने यहां एक बयान में कहा,‘‘मेरा सुझाव है कि पेट्रोल/डीजल/गैस से अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, विशेष उत्पाद शुल्क और उपकर के रूप में जो राजस्व केन्द्र सरकार इकठ्ठा कर रही है, उस पर राज्य सरकारें वैट लगाती हैं, इसलिए केन्द्र सरकार को महंगाई को देखते हुए उसमें और अधिक कमी करनी चाहिये, जिससे राज्यों का वैट संग्रहण स्वतः उसी अनुपात में कम हो जायेगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘ जैसा पांच रूपये पेट्रोल एवं 10 रूपये डीजल का दाम कम करने की घोषणा के साथ ही राजस्थान राज्य को 1800 करोड़ रूपये का राजस्व कम हो जायेगा। यह ज्ञातव्य है कि इस वर्ष के बजट के वक्त राज्य सरकार द्वारा दो प्रतिशत वैट कम कर देने के कारण 1000 करोड रूपये का राजस्व नुकसान हो चुका है। इस प्रकार 2800 करोड़ रूपये का कुल राजस्व कम होगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ हम केन्द्र सरकार से लगातार पेट्रोल/डीजल की कीमतों पर नियंत्रण एवं कमी करने का आग्रह करते रहे हैं। अभी चार नवम्बर को केन्द्र सरकार के उत्पाद शुल्क को कम करने के निर्णय से राज्य का वैट भी स्वतः पेट्रोल पर 1.8 रूपये प्रति लीटर तथा डीजल पर 2.6 रूपये प्रति लीटर कम हो गया। इस कमी से राज्य को वैट राजस्व में 1800 करोड़ रूपये प्रति वर्ष की हानि हुई है।’’

उन्होंने कहा कि साथ ही केन्द्र सरकार से आग्रह है कि वह तेल कम्पनियों को पाबन्द करे, जिससे पेट्रोल/डीजल के दामों में रोज-रोज होने वाली वृद्धि पर लगाम लगे, अन्यथा पूर्व की भांति दीपावली के बाद पांच राज्यों के चुनाव के बाद कुछ ही दिनों में ऑयल कम्पनियां कीमत बढ़ा कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से दी गई राहत का लाभ शून्य कर देंगी।

मुख्यमंत्री ने बयान में प्रधानमंत्री से आग्रह किया है, ‘‘ उत्पाद शुल्क से जो हिस्सा सभी राज्य सरकारों को मिलता था, वह केन्द्र सरकार ने पहले से ही कम कर दिया है। साथ ही पहले से ही कोरोना की स्थिति के कारण राज्यों के राजस्व में भारी कमी आ गयी है और राजस्थान राज्य का जीएसटी क्षतिपूर्ति करीब 5963 करोड केन्द्र सरकार द्वारा भुगतान किया जाना बाकी है।’’

उल्लेखनीय है कि राज्य में भाजपा मांग कर रही है कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के उत्पाद शुल्क में हाल ही में की गई कमी के बाद राज्य सरकार वैट भी कम करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग