लाइव न्यूज़ :

ममता का आरोप केंद्र ने फ्रीज किए मदर टेरसा मिशनरीज चैरिटी के बैंक खाते, संस्था ने इस दावे से कहा उलट

By रुस्तम राणा | Updated: December 27, 2021 17:33 IST

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘क्रिसमस पर यह बात सुनकर स्तब्ध हूं कि केंद्र सरकार ने भारत में मदर टेरेसा के मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सभी बैंक खातों में लेनदेन रोक दिया है। उनके 22,000 रोगियों और कर्मचारियों को भोजन और दवाएं नहीं मिल पा रहीं।’’

Open in App
ठळक मुद्देसंस्था ने कहा- बैंक लेनदेन ठीक काम कर रहा है, सब कुछ ठीक हैगृह मंत्रालय की ओर से नहीं की गई है इस पर कोई पुष्टि

कोलकाता: केंद्र सरकार ने मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सारे बैंक खातों में लेनदेन पर रोक लगा दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को यह दावा किया है। बनर्जी ने यह दावा भी किया कि इस कदम से मिशनरीज ऑफ चैरिटी के 22,000 रोगियों और कर्मचारियों को भोजन और दवाएं नहीं मिल पा रहीं। 

ममता ने ट्वीट कर किया ये दावा

सोमवार को ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘क्रिसमस पर यह बात सुनकर स्तब्ध हूं कि केंद्र सरकार ने भारत में मदर टेरेसा के मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सभी बैंक खातों में लेनदेन रोक दिया है। उनके 22,000 रोगियों और कर्मचारियों को भोजन और दवाएं नहीं मिल पा रहीं।’’बनर्जी ने कहा, ‘‘कानून सर्वोपरि है, लेकिन मानवीयता के नाते किये जाने वाले प्रयासों से समझौता नहीं होना चाहिए।

चैरिटी संस्था ने किया ममता के दावे को खारिज

वहीं बंगाल की सीएम के इस दावे को खारिज किया है। मिशनरीज ऑफ चैरिटी ने कहा है कि उनके खाते ठीक से काम कर रहे हैं। सबकुछ ठीक है। यानि संस्था को किसी अपने खाते से धन की लेनदेन में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है। साथ ही अभी तक गृह मंत्रालय की ओर से ममता के आरोप पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

संस्था ने कहा - बैंक लेनदेन ठीक काम कर रहा है

मिशनरीज ऑफ चैरिटी की प्रवक्ता सुनीता कुमार ने कहा, "हमें इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है। मुझे इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। भारत सरकार ने हमें कुछ नहीं बताया है। बैंक लेनदेन ठीक काम कर रहा है। सब कुछ ठीक है।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालमदर टेरेसागृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?