लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने उत्तराखंड को भेजी 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

By भाषा | Updated: May 12, 2021 12:17 IST

Open in App

देहरादून, 12 मई केंद्र सरकार द्वारा ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए भेजी गई 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन को बुधवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए भेजा गया।

यहां हर्रावाला रेलवे स्टेशन से प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न स्थानों के लिए ऑक्सीजन वाहनों को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार प्रकट किया तथा कहा कि विषम परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र की तरफ से राज्य को भरपूर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले भी ऑक्सीजन की कमी नहीं थी लेकिन जैसे-जैसे अस्पतालों में ऑक्सीजन बिस्तर बढ़ रहे हैं वैसे ही खपत भी बढ़ती जा रही है। रावत ने कहा कि केंद्र द्वारा भेजी जा रही ऑक्सीजन का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऑक्सीजन आपूर्ति लगातार आगे भी जारी रहेगी।

रावत ने कहा कि प्रदेश में 18 साल से ऊपर के आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण भी शुरू हो गया है जिसे लेकर नौजवानों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर कोविड-19 से निपटने का प्रयास कर रही है और आगे कोई भी आवश्यकता पड़ने पर केंद्र ने प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती