लाइव न्यूज़ :

केंद्र को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के मूल कारण को समझने की जरूरत: फारूक अब्दुल्ला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2023 18:56 IST

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, वे (केंद्र) दावा कर रहे थे कि अनुच्छेद 370 (2019 में) के निरस्त होने के साथ आतंकवाद समाप्त हो गया है, लेकिन चार साल बाद, आतंकवाद अब भी है और तब तक खत्म नहीं होगा जब तक हम इसके मूल कारण को समझने की कोशिश नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअबदुल्ला ने कहा, सेना या पुलिस के इस्तेमाल से आतंकवाद का खात्मा नहीं किया जा सकताउन्होंने केंद्र से आतंकवाद के मूल कारण को समझने के उपाय तलाशने का अनुरोध कियाउन्होंने कहा, हमें गहन विचार करके इसे खत्म करने के लिए मूल कारण का पता लगाना होगा

जम्मू, 24 दिसंबर (भाषा) नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब भी जीवित है और सेना या पुलिस के इस्तेमाल से इसका खात्मा नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र से आतंकवाद के मूल कारण को समझने के उपाय तलाशने का अनुरोध किया। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों को भी निरंतर रक्तपात से होने वाले नुकसान को समझना चाहिए क्योंकि आतंकवाद के चलते निर्दोष लोगों की जान जा रही है। यहां एक पुस्तक के विमोचन से संबंधित समारोह से इतर पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के भाजपा के दावे को लेकर इसकी आलोचना की। 

अब्दुल्ला ने कहा, “स्थिति सामान्य होने का ढोल पीटने या पर्यटकों के आगमन को शांति के रूप में प्रचारित करने से आतंकवाद समाप्त नहीं होगा, जो अब भी जीवित है। वे दावा कर रहे थे कि अनुच्छेद 370 (2019 में) के निरस्त होने के साथ आतंकवाद समाप्त हो गया है, लेकिन चार साल बाद, आतंकवाद अब भी है और तब तक खत्म नहीं होगा जब तक हम इसके मूल कारण को समझने की कोशिश नहीं करेंगे।” 

उन्होंने कहा, ‘‘हमें गहन विचार करके इसे खत्म करने के लिए मूल कारण का पता लगाना होगा।’’ 

खबर- पीटीआई भाषा

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज